IMG 20241023 101608 2 प्रेम विवाह से खफा पिता ने अपनी पुत्री का शोक संदेश छपवाया Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में एक जीवित युवती का शोक संदेश छपा है वो भी उसके पिता द्वारा। भीलवाड़ा जिले एक पिता ने अपनी जीवित बेटी को ‘मृत’ मानते हुए उसका शोक संदेश प्रकाशित करवा दिया। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और सामाजिक परंपराओं तथा व्यक्तिगत स्वतंत्रता को लेकर बहस को जन्म दे रही है। मिली जानकारी के अनुसार, जहाजपुर क्षेत्र की 27 वर्षीय बालिग युवती जयपुर में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही थी। इसी दौरान उसने अपनी इच्छा से अन्य समाज के एक युवक से विवाह कर लिया। जब इस संबंध की जानकारी परिजनों को मिली तो परिवार में नाराजगी फैल गई। घटनाक्रम से आहत पिता ने बेटी से सभी संबंध समाप्त करने का निर्णय लिया। उन्होंने अपनी जीवित पुत्री को ‘मृत’ मानते हुए उसका शोक संदेश छपवाया, जिसमें 20 मार्च 2026 को ‘स्वर्गवास’ दर्शाते हुए 22 मार्च को तीये की बैठक और 31 मार्च को ब्रह्मभोज का उल्लेख किया गया है।

थानाधिकारी के अनुसार युवती बालिग है और उसे अपनी इच्छा से जीवन जीने का कानूनी अधिकार है। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवती अपने पति के साथ रहने पर कायम रही। दोनों ने सुरक्षा की मांग भी की है।


Share This News