SAVE 20260318 221429 scaled 11 हजार दीपक की रोशनी से झिलमिलाया सूरसागर Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर । भारतीय नववर्ष चैत्र प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर बुधवार को बीकानेर का ऐतिहासिक सूरसागर झील परिसर भव्य दीपोत्सव के आयोजन से सकारात्मक ऊर्जा, भक्ति भाव और सांस्कृतिक एकता के अनूठे संगम का साक्षी बना।

वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति सांयकाल ग्यारह हजार दीप प्रज्वलन के शानदार आयोजन से संपूर्ण झील परिसर दीपकों की लौ से जगमगा उठा। बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और आमजन ने उत्साह के साथ दीपकों को प्रज्वलित करने में अपनी भागीदारी निभाई।

इस अवसर पर विशेष रूप से दीपकों की रोशनी से स्वास्तिक, जय श्रीराम और ओम की मनोहारी आकृतियों से सजावट और महाआरती भी की गई।साथ ही आतिशबाजी और आमजन को प्रसाद वितरित कर सभी सनातनी धर्मप्रेमियों को भारतीय नववर्ष की शुभकामनाएं दी गई।

सेवा समिति के संस्थापक सदस्य और पूर्व पार्षद उम्मेद सिंह राजपुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बीकानेर पूर्व क्षेत्र की विधायक सिद्धि कुमारी और विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया । इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय कार्यवाह जसवंत खत्री और विभाग प्रचारक श्री चंपेश जी, डूंगर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य दिग्विजय सिंह भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

बुधवार को हुए आयोजन में समिति अध्यक्ष मदन मोदी, विजय सिंह पड़िहार, मोहित राजपुरोहित, अजय खत्री, मनीष आचार्य, राजकुमार पंवार, ज्ञानप्रकाश यादव, सतीश तंवर, जितेंद्र राजपुरोहित, निर्मला खत्री भारती अरोड़ा, रामदेव गौड़, सेवाराम अग्रवाल, धन्नाराम सुथार, नरेश राजपुरोहित, रवि आचार्य इत्यादि कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भागीदारी निभाई ।


Share This News