IMG 20241023 101608 मौसम का बदला मिजाज, बारिश व ओलावृष्टि के आसार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में आज से कुछेक दिन के लिए मौसम अलबेला रहेगा। विभाग की माने तो उत्तर भारत में सक्रिय हुए एक नए पश्चिमी विक्षोभ ने राजस्थान के मौसम का मिजाज बदल दिया है। 18 मार्च को राजस्थान के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. जिससे तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक, 18 मार्च से प्रदेश में एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है. इसका सबसे ज्यादा असर जोधपुर और बीकानेर संभाग के जिलों में देखने को मिलेगा. 18 मार्च को बालोतरा, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर, नागौर, पाली, फलौदी और श्रीगंगानगर में तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने के साथ-साथ मेघ गर्जन और हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान भी और गिरेगा।


Share This News