ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
SAVE 20260312 212650 scaled बीछवाल करणी औद्योगिक क्षेत्र में जल संकट, व्यापारियों ने की कलक्टर से मुलाकात Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के बीछवाल करणी औद्योगिक क्षेत्र में जल आपूर्ति बंद होने के सम्बंध में फोर्टी संभाग अध्यक्ष मनमोहन कल्याणी, द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं बीछवाल उद्योग संघ अध्यक्ष प्रशांत कंसल ने जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि को जनहित में हस्तक्षेप करने हेतु ज्ञापन सौंपा । कल्याणी ने बताया कि 12 मार्च 2026 से रीको द्वारा बीछवाल व करणी औद्योगिक क्षेत्र में सप्लाई बंद कर दी गयी है । इससे इन क्षेत्रों की सैंकड़ों औद्योगिक इकाइयों व यहां बनी आवासीय कॉलोनियों व हजारों श्रमिको पर जल संकट गहराने लगा है तथा जनजीवन प्रभावित होने लगा है ।

द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में फायर ब्रिगेड स्टेशन है जिसकी पानी की आपूर्ति भी रीको पर निर्भर है । ऐसी स्थिति में यदि कोई आगजनी हो जाती है तो पानी की अनुपलब्धता के कारण बड़ी दुर्घटना भी होने का खतरा बन सकता है। बीछवाल उद्योग संघ अध्यक्ष प्रशांत कंसल ने बताया कि राष्ट्र हरित न्यायाधिकरण (NGT) द्वारा यह कहा गया है कि रीको द्वारा केंद्रीय भूजल प्राधिकरण से आवश्यक अनुमति के बिना भूजल का अवैध दोहन किया जा रहा है ।

इस कारण राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा रीको के सभी बोरवेलों के विद्युत कनेक्शन काट दिए गए हैं जिससे बीछवाल सहित करणी औद्योगिक क्षेत्र की इकाइयों में पानी की आपूर्ति बंद हो गयी है । इससे इकाई संचालन के साथ साथ पीने के पानी की समस्या का भी नागरिकों के जीवन पर बुरा असर पड़ेगा ।

बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र सचिव गौरव माथुर ने बताया कि पानी सप्लाई बंद होने से बीछवाल में स्थित सरकारी डिस्पेंसरी में कार्यरत चिकित्सकों व मरीजों के साथ साथ रिहायशी कॉलोनियों का जीवन यापन करना मुश्किल हो जाएगा । इस अवसर पर नरेश मित्तल, अनंन्तवीर जैन, गौरव माथुर, विकास तापड़िया एवं भंवरलाल चांडक उपस्थित हुए ।


Share This News