jain mahasabha bikaner meeting भगवान महावीर का 2625वां जन्म कल्याणक 31 मार्च को Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। जैन महासभा मनाएगी भव्य तीन दिवसीय महोत्सव, 31 मार्च को निकलेगी शोभायात्रा।

बीकानेर। जैन महासभा द्वारा इस वर्ष भगवान महावीर का 2625वां जन्म कल्याणक श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। महासभा के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में इस बार आयोजन को तीन दिवसीय महोत्सव का रूप दिया गया है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार को जेल रोड स्थित दिगम्बर जैन नसियां जी में महासभा की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य मीटिंग की अध्यक्षता जैनमहासभा की महिला विंग की संयोजक प्रेम नौलखा ने की।

रजत जयंती वर्ष पर विशेष आयोजन
जैन महासभा के अध्यक्ष कन्हैयालाल बोथरा ने बताया कि महासभा इस वर्ष अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण कर रही है। इस ऐतिहासिक अवसर पर भगवान महावीर के अहिंसा और संयम के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए धार्मिक, सांस्कृतिक और सेवा कार्यों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई है।

तीन दिवसीय कार्यक्रम का शेड्यूल:
महोत्सव के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण निम्न प्रकार है. रविवार, 29 मार्च: सेवा दिवस के रूप में  अस्पताल व अन्य जगहों पर फल वितरण किया जाएगा।
सोमवार, 30 मार्च:  प्रातः: मानव श्रृंखला के माध्यम से विशाल ‘जैन प्रतीक’ (Logo) की रचना की जाएगी।
सायं: “एक शाम भगवान महावीर के नाम” भव्य भक्ति संध्या का आयोजन होगा।
मंगलवार, 31 मार्च (मुख्य समारोह): * प्रातः 7:30 बजे: गंगाशहर और बीकानेर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। मुख्य समारोह  गौड़ी पार्श्वनाथ मंदिर में प्रातः 9 . 30 बजे  आयोजन होगा।

पूर्व अध्यक्ष विजय कोचर ने बताया कि जैन महासभा की  आम सभा 15 मार्च को दोपहर आदिनाथ भवन में आयोजित होगी।  इस बैठक में सभी संघ व सदस्यगण आमंत्रित हैं। बैठक में महावीर जयंती के आयोजनों के सबन्ध में विस्तृत चिंतन मंथन होगा।

समाज की एकजुटता का आह्वान
महामंत्री जतन संचेती ने जैन समाज की सभी सहभागी संस्थाओं, महिला मंडलों और युवा संगठनों से इस महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है। बैठक में पूर्व अध्यक्ष विजय कोचर, जैन लूणकरण छाजेड़, चम्पक मल सुराणा, आई.एम. सुराणा, विनोद बाफना , कोषाध्यक्ष जसकरण छाजेड़ , उपाध्यक्ष संजय सांड , सहमंत्री मनीष नाहटा , पूर्व मंत्री मेघराज बोथरा , शांतिलाल भूरा , रविन्द्र – प्रताप रामपुरिया , दिनेश – धनेश जैन ,शांतिलाल पुगलिया सहित समाज के कई गणमान्य सदस्य और महिला विंग की पदाधिकारी प्रेम नौलखा , चन्दा भूरा , शांता भूरा, श्वेता कोठरी  आदि उपस्थित रहीं…


Share This News