IMG 20260309 112036 देशनोक बीकानेर में आग लगने से करोड़ों का नुकसान Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट । रविवार देर रात की घटना। बीकानेर देशनोक के रेलवे पुलिया के पास स्थित एफसीआई के गोदाम में भीषण आग लगने से लाखो का नुकसान हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया और आसमान छूती लपटों से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। आग की इस घटना में गोदाम में रखी करीब 33 हजार बोरियों में भरी 11.55 लाख किलो मूंगफली जलकर राख हो गई। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक आग से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है


Share This News