IMG 20251231 100334 देर रात वारदात, कार सवार पर हमला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। देर रात बीकानेर शहर में मारपीट की घटना सामने आई है। खबरों के मुताबिक जिन्ना रोड की तरफ से चौखुंटी की ओर जा रहे साजिद भुट्टो पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लाया गया। घटना की खबर मिलते ही ट्रोमा सेंटर में लोगों की भीड़ लग गई।
वह अपनी क्रेटा कार में अकेले सवार होकर चौखुंटी की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक बोलेरो गाड़ी ने उसकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बोलेरो में सवार लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। घटना की सूचना मिलते ही नयाशहर थाना प्रभारी कविता पूनिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया तथा पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस मारपीट के कारणों का पता लगा रही है।


Share This News