IMG 20241023 101608 कोडमदेसर में डूबने से दो युवकों की मौत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले में कोडमदेसर नहर में नहाते समय दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। इस बारे में गजनेर थानाधिकारी राकेश कुमार स्वामी ने बताया कि कोडमदेसर नहर में युवकों के डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एक युवक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कुछ युवक कोडमदेसर दर्शन कर लौटते समय नहर में नहा रहे थे। इसी दौरान तीन युवक गहरे पानी में डूबने लगे। साथ आए युवकों ने एक को बचा लिया, जबकि रामपुरा बस्ती निवासी आनंद सिंह राठौड़ और खाजूवाला के 14 बीडी निवासी मुकेश को नहीं बचाया जा सका।

दोनों मृतकों के शवों को गजनेर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।


Share This News