IMG 20241023 101608 अनियमितताएं मिलने पर 3 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किए गए है।
अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि पटेल नगर स्थित वर्मा मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 27 फरवरी से 2 मार्च तक 4 दिनों के लिए, लाल गुफा छीपों का मोहल्ला स्थित रिलीफ मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 27 फरवरी से 3 मार्च तक 5 दिनों के लिए, केसर देसर जाटान स्थित महादेव मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 27 फरवरी से 6 मार्च तक 8 दिनों के लिए निलंबित कर दिए गए हैं।


Share This News