ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20260226 200639 रतन बिहारी व दाऊजी मंदिर में फूलों की होली, लक्ष्मीनाथ जी मंदिर परिसर में कल Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में होली की रंगत परवान पर है। आज अनेक स्थानों पर फागोत्सव हुए। श्री राजरतन बिहारी जी मंदिर में आज से फागोत्सव की शुरुआत हुई। ब्रजांग बाबा के सान्निध्य में ठाकुरजी को फूलों की होली खिलाई गई। इस दौरान हवेली संगीत पर फाग की प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूम उठे। भक्तों ने फूलों की होली उत्सव मनाया। दाऊजी मंदिर में भी शुक्रवार सुबह 10 बजे फूलों की होली उत्सव होगा।

श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर परिसर में 27 फ़रवरी शुक्रवार को रात्रि में “ठाकुर जी संग फूलों की होली” कार्यक्रम होगा। शुक्रवार को रात्रि 7:30 बजे से “ठाकुर जी संग फूलों की होली ” कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन आज बीकानेर विकास प्राधिकरण के सचिव श्री कुलराज मीणा ने किया। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता की मंगल कामना की।

समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि,
इस कार्यक्रम में गोवर्धन (मथुरा) के दीपक शर्मा एंड पार्टी के “गिरिराज लोक कला संस्थान” के सदस्यों द्वारा मथुरा वृंदावन का अनूठा महारास,डांडिया रास, मयूर नृत्य,दीपक नृत्य, चरकुला नृत्य तथा ठाकुर जी के संग फूलों की होली आदि रंगारंग कार्यक्रमों का भव्य प्रस्तुतियां होँगी, इसके साथ ही साथ बीकानेर के सखी ग्रुप द्वारा भी भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।

IMG 20260226 195917 रतन बिहारी व दाऊजी मंदिर में फूलों की होली, लक्ष्मीनाथ जी मंदिर परिसर में कल Rajasthan News Portal धर्म

पोस्टर विमोचन के इस अवसर पर बी.डी.ए. के सहायक अभियंता शिवकुमार पंवार तथा समिति के सीताराम कच्छावा, विनोद महात्मा, शिव प्रकाश सोनी, आजाद पुरोहित, मगन सोनी, हेमंत कुमार शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Share This News