ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20260224 192920 बीकानेरी होली: फ़ागणिया फुटबॉल शनिवार, 28 फरवरी को धरणीधर मैदान पर होगा Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। फागणिया फुटबॉल आयोजन समिति की आज कन्हैया लाल रंगा की अध्यक्षता में मीटिंग हुई, जिसमें होली की मस्ती से भरपूर “फागणिया फुटबॉल” मैच का आयोजन शनिवार, 28 फरवरी को सायं 5:00 बजे धरणीधर मैदान में करने का निर्णय लिया गया ।

आयोजन सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि यह मैच विचित्र वेश-भूषा पहने महिला एवं पुरुषों के विभिन्न स्वांग बनी दो टीमों के बीच खेला जाएगा। इस मैच में बीकानेर की परंपरागत होली के साथ-साथ शुद्धता का भी ध्यान रखा जाएगा तथा महिलाओं सहित पूरे परिवार के साथ आने वाले लोगों के लिए बैठने की अलग व्यवस्था होगी।

बैठक में आयोजन समिति के उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण हर्ष, मैदान प्रभारी दुर्गाशंकर आचार्य, रामरतन रंगा ,जगमोहन आचार्य, किसन स्वामी ,महेन्द्र पुरोहित, शिवरतन रंगा, श्रीरतन तंबोली, दिलीप बिस्सा, कपिल हर्ष, गिरिराज पुरोहित ,अशोक सोनी ,प्रकाश चूरा, राजकुमार जोशी, आनंद जोशी, संजय आचार्य, किशोर आचार्य, विनोद महात्मा, चंद्रपाल आदि उपस्थित थे ।

मैच में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति कन्हैयालाल रंगा, सीताराम कच्छावा, रामकुमार रंगा, दुर्गा शंकर आचार्य, श्री रतन तंबोली, गिरिराज पुरोहित, दिलीप बिस्सा, अशोक सोनी को अपनी प्रविष्टि दे सकते हैं।


Share This News