ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
SAVE 20260221 190912 बीकानेर : 765 किलोग्राम घी सीज़ Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

‘Thar पोस्ट न्यूज। शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ के तहत की कार्यवाही। प्रदेश में चलाए जा रहे ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत खाद्य अधिकारियों के दल ने शनिवार को अतिरिक्त आयुक्त भगवतसिंह एवं सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध के नेतृत्व में नोखा रीको इंडस्ट्रियल एरिया स्थित घी निर्माता फैक्ट्री मैसर्स श्री मारुति फूड प्रोडक्ट पर कार्यवाही की। फर्म मालिक मुकेश पारीक ने बताया कि यहाँ पर गुजरात से क्रीम मंगाकर उसको गर्म करके 410 से 420 रुपए लीटर के भाव से टुडे चॉइस नाम से घी बेचा जा रहा था। जबकि घी का बाजार भाव कम से कम 525 रुपए प्रति लीटर है। मौके 1 नमूना एफएसएस एक्ट के तहत घी का लिया जाकर 765 किलोग्राम घी मिलावट के संदेह पर सीज़ किया गया।

इसके अलावा मेसर्स युवराज फ़ूड प्रोडक्ट, फड़ बाजार से नमकीन एवं केसर बाटी का एक-एक नमूना एफएसएस एक्ट के तहत लिया गया। NUCHEM फ़ूड, इंडस्ट्रियल एरिया खारा से रिफाइंड ग्राउंड नट आयल का 1 नमूना FSS एक्ट के तहत लिया गया। कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार शर्मा एवं अमित शर्मा शामिल रहे।
जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।


Share This News