ताजा खबरे
डिप्टी मेयर पंकज गहलोत का पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका के कार्यालय में हुआ स्वागत, बोले- कार्यकर्ता की हुई जीतजिंदगी एक सफर है सुहाना… स्वरांजलि कार्यक्रमपंचायत आम चुनाव : कार्मिकों का डेटा 25 सितंबर तक ई.एम.एस. पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देशकोडमदेसर भैरवजी का मुख्य मेला 23 से *****उदयरामसर दादाबाड़ी में मेला 26 कोपंचायत आम चुनाव: प्रधान, जिला परिषद तथा पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण के लिए लॉटरी बुधवार कोबीजेपी : उपमहापौर बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नउपमहापौर बने बीजेपी के पंकज गहलोतउपमहापौर चुनाव : कांग्रेस से बानो प्रत्याशी, अन्य ने पर्चा उठायाउप महापौर कौन ? निगम में गहमागहमीराजस्थान : 301 नगरीय निकायों में 197 शीर्ष पद भाजपा के खाते में, 7 में से 6 महापौर भाजपा के बने
IMG 20241023 101608 सारस्वत कुण्डीय समाज क्रिकेट प्रतियोगिता एसकेपीएल में रोचक मुकाबले Rajasthan News Portal खेल
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। सारस्वत कुण्डीय समाज क्रिकेट प्रतियोगिता एसकेपीएल दशम में रोचक मुकाबले हुए। मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि सारस्वत कुण्डीय समाज क्रिकेट प्रतियोगिता एसकेपीएल दशम का शुभारंभ शार्दूल क्लब क्रिकेट ग्राउंड बीकानेर में आयोजन समिति अध्यक्ष रामनिवास खांथड़िया, उपाध्यक्ष हनुमान प्रसाद उपाध्याय, रवि तावणियां तेजरासर, संरक्षक किशन लाल सारस्वा शेरेरां, हनुमान सारस्वा नारसीसर, मांगीलाल सारस्वा, राजाराम सारस्वा, हंसराज सारस्वा, इमीलाल सारस्वत, सुशील तावनियां, शिव कायल तथा शोभा सारस्वत द्वारा गणपति, सरसजी महाराज, भगवान परशुराम तथा माता सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया।

एसकेपीएल-10 आयोजन सचिव सत्यनारायण गुरावा हंसेरा ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता में पहले दिन चार मैच हुए जिसका उद्घाटन मैच में परशुराम सेना खाजुवाला व सारस्वत होस्टल बीकानेर के मध्य खेला गया। सारस्वत होस्टल ने पहले खेलते हुए 88 रन का टार्गेट दिया परन्तु परशुराम सेना खाजुवाला निर्धारित ओवर में 72 रन ही बना सकी। सारस्वत होस्टल बीकानेर ने 15 रनों से जीत दर्ज की तथा मैन ऑफ द मैच ट्राॅफी संदीप सारस्वत राजेरां को दी गई।

इसी प्रकार से दूसरा मैच मां करणी इलेवन व एमके इलेवन के मध्य खेला गया। मां करणी इलेवन ने पहले खेलते हुए 65 रन का टार्गेट दिया जवाब में एमके इलेवन ने एक विकेट के नुकसान पर 13 गेंद शेष रहते में 67 रन बनाकर 09 विकेट से जीत दर्ज की वहीं मैन ऑफ द मैच ट्राॅफी गणेश सारस्वत को प्रदान की गई।

तीसरा मैच नारसिंह दादा इलेवन व श्यामना दादा इलेवन फुलेजी के मध्य खेला गया। श्यामना दादा इलेवन फुलेजी ने पहले खेलते हुए 86 रन का टार्गेट दिया परन्तु नारसिंह दादा इलेवन निर्धारित ओवर में 48 रन ही बना सकी। श्यामना दादा इलेवन ने 37 रनों से शानदार जीत दर्ज की तथा मैन ऑफ द मैच ट्राॅफी दिनेश सारस्वा को दी गई। इसी प्रकार से चौथा मैच जीआर ग्रुप राजेरां व सारस्वत चेलेंजर्स बीकानेर के मध्य खेला गया। जीआर ग्रुप राजेरां ने पहले खेलते हुए 108 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया जो टुर्नामेंट का अब तक सबसे बड़ा स्कोर रहा। लक्ष्य पा पीछा करते हुए सारस्वत चेलेंजर्स बीकानेर निर्धारित ओवर में 39 रन ही बना सकी। जीआर ग्रुप राजेरां ने 68 रनों से शानदार जीत दर्ज की तथा मैन ऑफ द मैच ट्राॅफी आकाश शर्मा को प्रदान की गई।

आयोजन अध्यक्ष रामनिवास खांथड़िया ने बताया कि सारस्वत कुण्डीय समाज क्रिकेट प्रतियोगिता एसकेपीएल का यहा दशवा संस्करण है जिसका समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 25 फरवरी को सार्दूल क्लब क्रिकेट ग्राउंड पर होगा।


Share This News