IMG 20241023 101608 राजस्थान : 8 जज एपीओ, आकस्मिक निरीक्षण में मिली लापरवाही Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान के जोधपुर जिले में 8 जज एपीओ किये गए है। मामले के अनुसार राजस्थान हाईकोर्ट के जोधपुर स्थित झालामंड परिसर को मंगलवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली। हाईकोर्ट प्रशासन को ईमेल के जरिए परिसर में बम होने की सूचना दी गई। सुरक्षा कारणों से पूरे परिसर को खाली कराया गया। इसके चलते सुबह का कामकाज प्रभावित रहा और डिस्प्ले बोर्ड पर सूचना जारी की गई कि अदालत की कार्यवाही 11:30 बजे से शुरू होगी। सुरक्षा जांच के दौरान कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा सुबह ही हाईकोर्ट की हेरिटेज बिल्डिंग परिसर में पहुंच गए। उन्होंने वहां संचालित विभिन्न जिला, महानगर और अन्य अधीनस्थ न्यायालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कोर्ट रूम खाली पाए गए और कई न्यायिक अधिकारी अपनी सीट पर मौजूद नहीं थे। अनुशासन और समयबद्धता के मुद्दे को गंभीर मानते हुए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने इसे लापरवाही माना। इसके बाद त्वरित कार्रवाई की गई।

निरीक्षण के तुरंत बाद कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश हाईकोर्ट पहुंचे। कुछ ही देर में हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा की ओर से आदेश जारी कर 8 न्यायिक अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से ‘पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा’ में रख दिया गया।

एपीओ किए गए अधिकारियों में से अजय शर्मा को राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। शेष सात अधिकारियों को जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जोधपुर जिला मुख्यालय पर रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।


Share This News