ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20251231 100334 बीकानेर : दुकानदार पर फेंका एसिड Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक ने दुकानदार पर एसिड फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक बड़ा बाजार स्थित सुराणा ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर प्रदीप सुराणा पर एसिड फेंका गया। एसिड हमले में प्रदीप सुराणा बाल-बाल बच गए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

सुराणा ट्रेडिंग कंपनी के पास ही की दुकान में बैठने वाले ओम छंगाणी से मंगलवार को किसी बात को लेकर प्रदीप सुराणा की बोलचाल हो गई थी। इसी बात को लेकर आज दोपहर ओम छंगाणी अपने हाथ में एसिड की बोतल लेकर दुकान पर पहुंचा और प्रदीप सुराणा पर एसिड फेंक दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी द्वारा हमला किए जाने की पुष्टि हो रही है। अचानक हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और व्यापारियों में दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली थाना प्रभारी सुमन डाल ने बताया कि प्रदीप सुराणा अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी ओम छंगाणी आया और उन पर एसिड फेंककर फरार हो गया। राहत की बात यह रही कि इस एसिड अटैक में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर कार्रवाई तेज कर दी है।


Share This News