ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 देश : दुनिया की हेडलाइंस Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। सर्दी खत्म होते ही मौसम का यूटर्न, 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-यूपी से पंजाब-हरियाणा तक चेतावनी।

**इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो: पीएम मोदी करेंगे आज उद्घाटन, 30 से अधिक देशों के 300 से ज्यादा मेहमान करेंगे शिरकत

**कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने अपने खिलाफ चल रहे चीनी वीजा और INX मीडिया मामलों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि उन पर सबसे ज्यादा छापे पड़े लेकिन कुछ भी साबित नहीं हुआ। उन्होंने आरोपों की धाराओं को अदालत में चुनौती दी है और कहा कि किसी सरकारी अधिकारी को प्रभावित करने का प्रमाण नहीं

** प्रधानमंत्री मोदी ने पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा- सरकार ‘लोक-लुभावन योजनाओं’ की बजाय उत्पादक खर्च पर ध्यान दे रही है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत के वस्तु निर्यात ने लगातार रिकॉर्ड बनाए हैं। कठिन वैश्विक हालात के बावजूद भारत दुनिया में सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार के बजट ‘साधारण बही-खाता’ नहीं बल्कि विकास का रोडमैप होते हैं।

**मोदी बोले-38 देशों से अपनी शर्तों पर डील कर रहे, कांग्रेस के समय सिर्फ बात शुरू होती थी; राजनीतिक स्थिरता से निवेशकों का भरोसा बढ़ा

*प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत की ओर अगला कदम इस बात पर निर्भर होगा कि निजी क्षेत्र नवाचार, दीर्घकालिक क्षमता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में कितना साहसिक निवेश पर करता है। पीएम ने यह भी कहा कि जैसे-जैसे उत्पादकता बढ़ती है, निजी क्षेत्र के मालिकों को अपने लाभ को श्रमिकों के साथ उचित तरह से साझा करना चाहिए।

*प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि यूपीआई जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए लेनदेन के तरीके में आए मौलिक सुधारों ने भारत को दुनिया में एक डिजिटल लीडर बना दिया है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि ‘विकसित भारत’ की ओर अगला कदम नवाचार, दीर्घकालिक क्षमता और वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता में निजी क्षेत्र द्वारा किए गए साहसिक निवेश पर निर्भर करेगा।

**पीएम मोदी ने विकसित भारत के लिए निजी क्षेत्र की अहम भूमिका पर जोर दिया। साथ ही एआई और डाटा सेंटर्स के लिए भारत को केंद्र बनाने की भी बात कही

**भारत की जीत के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान पर करारा तंज कसा है। भारत ने पाकिस्तान को हराकर विश्व कप में अपना दबदबा बरकरार रखा है। भारत की जीत के बाद सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

** अमित शाह का PAK पर तंज: गृह मंत्री बोले- स्थान, प्रारूप या तारीख बदले पर नतीजा एक जैसा रहेगा; भारत को दी बधाई

**पाकिस्तान पर भारत की बड़ी जीत, देशभर में जश्न का माहौल; हर शख्स की जुबां पर ‘भारत की माता की जय’

**लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्षी एकता में पड़ सकती है दरार’, बोले किरेन रिजिजू

** किरेन रिजिजू ने कहा कि बजट सत्र का दूसरा चरण दिलचस्प होगा क्योंकि कई अहम बिल और एक महत्वपूर्ण बिल संसद में बहस और पारित होने के लिए पेश किए जाएंगे। उन्होंने चेताया कि अगर विपक्षी पार्टियां सत्र के पहले चरण की तरह ही अपना विरोध जारी रखती हैं और सदन को चलने नहीं दिया गया तो हम गिलोटिन का रास्ता अपनाएंगे।

** राजनाथ बोले- भारतीय सेना भगवान शंकर से प्रेरणा लेती है, लोगों की मदद भी करती है और जरूरत पर ऑपरेशन सिंदूर जैसी कार्रवाई भी

**राहुल बोले-ट्रेड डील में किसानों के साथ धोखा हो रहा, पीएम मोदी से 5 सवाल किए; शाह बोले- राहुल झूठ फैला रहे

**प्रधानमंत्री झुके भी हैं और थके भी हैं’, कांग्रेस बोलीं- पीएम का इंटरव्यू ‘इमेज मैनेजमेंट’ की कोशिश

**जयराम रमेश के अनुसार, बजट पेश होने के बाद बाजारों की प्रतिक्रिया नकारात्मक रही और निवेशकों पर इसका खास असर नहीं पड़ा। इसी वजह से प्रधानमंत्री ने बजट के करीब दो हफ्ते बाद इंटरव्यू दिया। उनका कहना है कि यह इंटरव्यू ऐसे समय आया है, जब संसद में भी बजट की कड़ी आलोचना हुई थी।

** कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने अपने खिलाफ चल रहे चीनी वीजा और INX मीडिया मामलों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि उन पर सबसे ज्यादा छापे पड़े लेकिन कुछ भी साबित नहीं हुआ। उन्होंने आरोपों की धाराओं को अदालत में चुनौती दी है और कहा कि किसी सरकारी अधिकारी को प्रभावित करने का प्रमाण नहीं है

** टी-20 वर्ल्डकप में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत, 61 रन से हराया; ईशान ने 77 रन बनाए, इंडिया ने सुपर-8 में जगह बनाई। 2026 में 0 नहीं छोड़ रहा अभिषेक शर्मा का पीछा, T20 विश्व कप में तो अब नहीं खुल पाया है उनका खाता



Share This News