ताजा खबरे
SAVE 20260212 203247 सारस्वत कुण्डीय समाज क्रिकेट प्रतियोगिता एसकेपीएल-10 की निकाली टाई…उद्घाटन मैच 19 फरवरी को Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। सारस्वत कुण्डीय समाज क्रिकेट प्रतियोगिता एसकेपीएल-10 की तैयारियां पूरी कर ली गई है। गुरुवार को सारस्वत छात्रावास एवं अतिथिगृह प्रन्यास बीकानेर में सभी 27 टीमों ने एन्ट्री फार्म जमा करवाये। आयोजन सचिव सत्यनारायण गुरावा हंसेरा ने बताया कि सारस्वत कुण्डीय प्रीमियर लीग-10 के अध्यक्ष रामनिवास खांथड़िया की अध्यक्षता में 27 टीमों की टाई निकाली गई। जिससे सर्वसम्मति से सभी टीमों के आपसी मैच निर्धारित किये गये।

आयोजन समिति उपाध्यक्ष हनुमान प्रसाद उपाध्याय सिनियाला एंव कोषाध्यक्ष राजाराम सारस्वा ने संयुक्त रूप से बताया कि 27 टीमों के एबीसीडी चार ग्रुप बनाये गये हैं। जिनमें से एक-एक टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी।

सेमीफाइनल से फाइनल दो टीम के बीच खेला जायेगा जिससे एसकेपीएल-10 की विजेता टीम घोषित होगी।
आगामी 19 फरवरी को सार्दूल क्लब क्रिकेट ग्राउंड में उद्घाटन मैच खेला जायेगा। फाइनल मैच 25 फरवरी को खेला जायेगा तथा विजेता तथा उपविजेता टीम को समापन एवं पारितोषिक वितरण समारोह में चैम्पियनशिप ट्राॅफी, मोमेंटो तथा नगद राशि इनाम में दी जायेगी।

मीटिंग में शिव कायल छट्टासर, सुशील तावनियां, दीनदयाल सारस्वत बींझासर, शिव गुरावा लधासर, रुपचंद सारस्वा शेरेरां, सुंदरलाल राजेरां, किशनलाल सारस्वा शेरेरां, नरेश सारस्वत तथा मोहनलाल खांथड़िया सहित बड़ी संख्या में सारस्वत समाज के गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

इन टीमों में होंगें परस्पर मैच…
मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि सारस्वत कुण्डीय प्रीमियर लीग-10 में कुल 27 टीमें भाग ले रही है। सभी टीमों को आकर्षक रंगीन टीशर्ट लोअर दी जा रही है। 27 टीमों को एबीसीडी 04 ग्रुप में बांटा गया है।

नोकआऊट पद्धति से इन टीमों में मैच खेले जायेंगें जिसमें ग्रुप-ए में सारस्वत फाइटर ऊपणी संग कायल सुपर किंग छट्टासर, सारस्वत ब्लास्टर सिनियाला संग महाकुंभ वारियर्स, बीएमबी मोकलसर तथा परशुराम फाइटर गंगाशहर को बाई दी गई है।

ग्रुप-बी में परशुराम सेना खाजुवाला संग सारस्वत होस्टल बीकानेर, मां करणी इलेवन संग एमके इलेवन बादनुं, सांवरिया सुपर किंग संग जेडीएम इलेवन हेमासर, अंबिका फाइटर घड़साना को बाई दी गई है।

ग्रुप-सी में श्रीश्यामना दादा इलेवन फुलेजी संग नारसिंग दादा क्लब एलडी मगरा, सांवरिया सेठ श्याम इलेवन संग दशानन इलेवन अर्जुनसर, बटुक भैरुं क्लब संग ओझा टाइगर रामसर तथा एमबी इलेवन अमरपुरा को बाई दी गई है।

ग्रुप-डी में जीआर ग्रुप राजेरां संग सारस्वत चेलेंजर करणीनगर बीकानेर, रुणिया इलेवन संग जीबीपीएल सीए इलेवन श्रीगंगानगर, विराट वारियर बामनवाली संग राइजिंग स्टार कपूरीसर तथा सारस्वत फाइटर बामनवाली को बाई दी गई है।


Share This News