ताजा खबरे
IMG 20260210 WA0128 पुष्करणा ओलंपिक सावा :घोड़ी पर चढ़कर ससुराल पहुंची ऐश्वर्या Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर का परकोटा सावे की रंगत में है। पूरा शहर एक छत्त व एक आंगन की तरह सज चुका है। बीती देर रात तक विभिन्न रस्मों के चलते बारह गुवाड़ चौक, मोहता, व्यास, आचार्य चौक, लंका, जस्सूसर गेट, नत्थूसर गेट आदि में सावे की रौनक के चलते मेले जैसा मंजर रहा। बीकानेर में पुष्करणा समाज के प्रसिद्ध ओलंपिक सावे के दौरान निभाई जा रही रही अनूठी परंपराओं के तहत दुल्हन ऐश्वर्या घोड़ी पर सवार होकर गणेश परिक्रमा “छींकी” के लिए अपने ससुराल पहुंची। सोमवार देर रात्रि श्रीमती शकुंतला और नागेंद्र रंगा की सुपुत्री ऐश्वर्या पारंपरिक पीले परिधान में सज धज कर घोड़ी पर चढ़कर परिजनों के साथ वैवाहिक कार्यक्रम स्थल आचार्य बगीची पहुंची। उसकी शादी मंगलवार को वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य के पौत्र और रेणु-कमल आचार्य के पुत्र नकुल के साथ तय हुई है । छींकी लेकर घोड़ी पर पहुंची दुल्हन ऐश्वर्या का पुष्करणा समाज की समृद्ध प्राचीन परंपराओं और रीति रिवाज से ससुराल पक्ष की महिलाओं द्वारा पूर्ण मान मनुहार के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

ससुराल पक्ष की ओर से वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, अनिल आचार्य, शिक्षक नेता रवि आचार्य, पार्षद किशोर आचार्य, भाजपा नेता मनीष आचार्य, विनोद आचार्य, निर्मल आचार्य, विमल आचार्य, कमल आचार्य, सुनील बोड़ा, एड. सुरेन्द्र पुरोहित, पीयूष पुरोहित, महेंद्र आचार्य, नवीन व्यास ने वधु पक्ष का स्वागत किया।


Share This News