ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20260203 WA01801 scaled औद्योगिक क्षेत्र में ओवरब्रिज की मांग का मंडल रेल प्रबन्धक को सौंपा ज्ञापन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। रीको लिमिटेड क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेंद्र प्रसाद शर्मा, बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, ज़ेडआरयूसीसी सदस्य नरेश मित्तल एवं संयोजक राजीव शर्मा ने बींछवाल करणी औद्योगिक क्षेत्र लिंक रोड़ स्थित रेलवे फाटक पर पुल बनवाने बाबत मंडल रेल प्रबन्धक गौरव गोविल से चर्चा की | चर्चा में बताया गया कि बींछवाल एवं करणी औद्योगिक क्षेत्र में लगभग सेंकडों औद्योगिक इकाइयां है जिनका अपने व्यापारिक व औद्योगिक कारणों से इस लिंक रोड़ से आना जाना रहता है | साथ ही उक्त दोनों क्षेत्रों में अनेक ऐसी औद्योगिक इकाइयां भी है जो देश विदेश में अपने प्रोडक्ट की वजह से ख्यातनाम भी है और इन इकाइयों का रोजाना लाखों टन माल बीकानेर से बाहर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तैयार माल इसी लिंक रोड़ की और से निर्यात के लिए जाता एवं कच्चा माल आता है |

बीकानेर जिला उद्योग संघ द्वारा संभागीय आयुक्त एवं रीको क्षेत्रीय प्रबन्धक को इस समस्या से अवगत करवाया गया है | जिस पर संभागीय आयुक्त एवं रीको लिमिटेड बीकानेर कार्यालय द्वारा मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय को इस समस्या के समाधान हेतु उचित नियमानुसार कार्यवाही हेतु पत्राचार भी किया गया है | बीकानेर जिला उद्योग संघ द्वारा इस समस्या समाधान की कार्यवाही हेतु नियुक्त संयोजक राजीव शर्मा ने बताया कि साथ ही वर्तमान में करणी थर्ड फेस का भी विस्तार शुरू किया जा चुका है जिसमें वृहद एवं लघु उद्योग राष्ट्रीय स्तर के स्थापित हो रहे हैं जो कि बीकानेर की एक पहचान के स्तर पर जाने जायेंगे | इस लिंक रोड़ पर रेल्वे का फाटक बना हुआ है जो कि दिन भर में तकरीबन 40 से 45 बार बंद होता है | एक बार फाटक बंद होने पर मौके पर लंबा जाम लग जाता है एवं 15 से 20 मिनट इन्तजार करना पड़ता है | कई बार मालगाड़ी संटिंग की वजह से आधा घंटा भी लग जाता है और माल परिवहन में अनावश्यक देरी हो जाती है | साथ ही करणी औद्योगिक क्षेत्र में इंजीनियरिंग कोलेज भी बना हुआ है और फाटक बंद होने की वजह से विद्यार्थियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है | इस पर मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि शीघ्र ही बीछवाल – करणी औद्योगिक क्षेत्र लिंक रोड़ स्थित रेलवे फाटक पर फिजिबिलिटी जांच कर समस्या से निजात दिलवाने का प्रयास किया जाएगा |


Share This News