ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 1 देश: दुनिया की खास खबरें Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। *भारत ने बांग्लादेश की मदद घटाकर आधी की: अब ₹60 करोड़ देंगे, मालदीव-म्यांमार का भी फंड कटा; भूटान को बढ़ाकर ₹2,288 करोड़ किया। *पीएम मोदी ने संत निरंजन दास के पैर छुए: बोले- पंजाब के कपड़े यूरोप में बिकेंगे; आदमपुर एयरपोर्ट का नाम संत रविदास पर रखा…*****टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच नहीं होगा: पाकिस्तान सरकार का ऐलान; बांग्लादेश के समर्थन में 15 फरवरी के महामुकाबले का बॉयकॉट किया..

**केंद्रीय बजट 2026 को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बजट की बड़ी घोषणाएं गिनाईं, जबकि पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने इसे आर्थिक रणनीति में विफल बताया **बेरोजगारी लोगों को परेशान कर रही, सरकार ने ध्यान नहीं दिया; बजट पर बोले शशि थरूर

**देश की आर्थिक ताकत को समझें’, चीन का जिक्र करने कर निर्मला सीतारमण ने विपक्ष पर साधा निशाना**’ये आम लोगों के लिए बजट, विपक्ष के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं’, BJP बोली- यह विकसित भारत की नींव

*कांग्रेस का दावा- अनिल अंबानी ने एपस्टीन से मदद मांगी: मोदी-ट्रम्प की मुलाकात करानी थी; कल कहा था- ट्रम्प के लिए मोदी इजराइल में नाचे। ‘लोगों को मिलने चाहिए सवालों के जवाब…’, एपस्टीन फाइल्स के मामले पर कांग्रेस ने पीएम मोदी से मांगा स्पष्टीकरण 

* देश की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संघ और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि समाज और अर्थव्यवस्था को जानबूझकर जहर दिया जा रहा है ताकि देश बंटा रहे और डर की राजनीति चलती रहे। राहुल गांधी ने उत्तराखंड की एक घटना का जिक्र करते हुए एक युवक के समर्थन में खुलकर बयान दिया।

* बजट सत्र का चौथा दिन: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा; विपक्ष के बजट और एपस्टीन मुद्दे पर हंगामे के आसार

*कश्मीर में सुबह-सुबह डोली धरती, बारामुला में 4.6 तीव्रता का आया भूकंप

* NCP के विलय को CM देवेंद्र फडणवीस ने बताया अफवाह, बोले- ऐसा होता तो मुझे पता होता* फडणवीस ने कहा कि अजित पवार हर महत्वपूर्ण बात मुझे बताया करते थे। क्या एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की बातचीत भाजपा की जानकारी के बिना पूरी हो सकती है? हमें 12 फरवरी की किसी तारीख की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि एनसीपी एक स्वतंत्र पार्टी है और अपने फैसले खुद लेती है, लेकिन भाजपा की सहयोगी पार्टी होने के नाते उससे यह अपेक्षा की जाती है कि वह कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले भाजपा से परामर्श करे।

**सुनेत्रा पवार को वित्त विभाग ना देने पर मुख्यमंत्री ने बताया कि एनसीपी नेताओं से चर्चा के बाद उन्होंने दिवंगत अजित पवार के पास रहे वित्त विभाग का प्रभार फिलहाल अपने पास ही रखा है, क्योंकि राज्य का बजट प्रस्तुत किया जाना है। बजट केवल भाषण देने तक सीमित नहीं होता, बल्कि इसके लिए कई विभागीय बैठकों की आवश्यकता होती है। सुनेत्रा पवार के लिए इतनी बड़ी जिम्मेदारी तुरंत संभालना संभव नहीं था

** वही, सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण में जल्दबाजी को लेकर उठे सवालों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका जवाब एनसीपी को ही देना चाहिए। फैसले परिस्थितियों के अनुसार लिए जाते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि इंदिरा गांधी के निधन के बाद राजीव गांधी ने अंतिम संस्कार से पहले ही प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली थी।

* इस बीच, एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बयान जारी कर कहा, ‘मेरी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति को लेकर मीडिया में चल रही खबरें पूरी तरह निराधार और असत्य हैं।’ पार्टी में किसी भी प्रकार का निर्णय सभी नेताओं से चर्चा के बाद और उचित समय पर ही लिया जाएगा।

* *******


Share This News