ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20241023 101608 बीकानेर जिला उद्योग संघ को ऊँट उत्सव कार्यक्रम श्रंखला में किया गया शामिल Rajasthan News Portal पर्यटन
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। देश विदेश के पर्यटक एक ही छत के नीचे करेंगे बीकानेर के 500 साल के इतिहास का दीदार
बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव वीरेंद्र किराडू ने बताया कि बीकानेर जिला उद्योग संघ परिसर में स्थित बीकानेर के 500 सालों के इतिहास, बीकानेर की कला साहित्य, यहाँ के तीज त्योंहार, मेले, तालाब, बावड़ियां, रम्मतों तथा अनेक ऐसे पौराणिक छायाचित्रों को अपने अंदर समेटे हुए बीकानेर जिला उद्योग संघ को जिला कलक्टर के निर्देशानुसार किये गये नवाचारों के क्रम में ऊँट उत्सव के दौरान 9 जनवरी से 11 जनवरी तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रंखला में शामिल कर लिया गया है | जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पचीसिया ने बताया कि बीकानेर जिला उद्योग संघ को आने वाले पर्यटकों के लिए 9 जनवरी को प्रात: 11 से 2 बजे तक मान मनुहार कार्यक्रम का जिम्मा दिया गया है | जिसमें पर्यटकों के स्वागत सत्कार के साथ साथ बीकानेर के सुप्रसिद्ध खाद्य पदार्थों का स्वाद मेहमानों को चखाया जाएगा | आने वाले पर्यटकों को एक ही छत के नीचे पूरे बीकानेर के दर्शन सुलभ हो सकेंगे | बीकानेर जिला उद्योग संघ की इस आर्ट गैलेरी को बीकानेर के इतिहास को दर्शाने वाली ऐसी दुर्लभ तस्वीरों से सजाया गया है कि इसे मिनि पर्यटन केंद्र कहा जाए तो भी कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी | इस गैलेरी में दुर्लभ छायाचित्रों के साथ साथ विशेषज्ञ दस्तकार से हाथों से भी केवल बीकानेर ही नहीं भारत के आन बान और शान शख्शियतों की चित्रकारी करवाई गई है जो कि ऐतिहासिक परिदृश्य का एक अनुपम तथा अनूठा उदाहरण है साथ ही यह गैलेरी निश्चय ही आने वाले पर्यटकों के लिए बीकानेर को जानने समझने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी |


Share This News