ताजा खबरे
पितृ पक्ष 26 सितंबर से, क्या खरीदना शुभ और क्या अशुभ !पश्चिमी राजस्थान में होगा ‘तरंग शक्ति’ लड़ाकू विमान चीरेंगे आसमान की खामोशीडिप्टी मेयर पंकज गहलोत का पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका के कार्यालय में हुआ स्वागत, बोले- कार्यकर्ता की हुई जीतजिंदगी एक सफर है सुहाना… स्वरांजलि कार्यक्रमपंचायत आम चुनाव : कार्मिकों का डेटा 25 सितंबर तक ई.एम.एस. पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देशकोडमदेसर भैरवजी का मुख्य मेला 23 से *****उदयरामसर दादाबाड़ी में मेला 26 कोपंचायत आम चुनाव: प्रधान, जिला परिषद तथा पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण के लिए लॉटरी बुधवार कोबीजेपी : उपमहापौर बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नउपमहापौर बने बीजेपी के पंकज गहलोतउपमहापौर चुनाव : कांग्रेस से बानो प्रत्याशी, अन्य ने पर्चा उठाया
IMG 20251208 WA0016 मास्टर बच्ची गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट 25 दिसंबर से Rajasthan News Portal खेल
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में 31 वां राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट 25 दिसंबर से होगा।
आज मास्टर बच्ची क्लब कार्यालय में उपस्थित सदस्यों ने मीटिंग आयोजित कर आगामी 31 वा राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट की तारीख तय की ।
समिति अध्यक्ष सुनील बांठिया ने बताया कि इस बार ये टूर्नामेंट 25 दिसंबर 2025 से 30 दिसंबर तक आयोजित होगा । क्लब के सचिव भरत पुरोहित ने बताया कि ये प्रतियोगिता 6 दिन तक चलेगी जिसमें 10 टीमों तक की भागीदारी होगी ।
क्लब के संरक्षक एन डी रंगा (उद्यमी, समाजसेवी) शिवाजी आहूजा, देव किशन चांडक (समाजसेवी, उद्यमी), राम जी सोनी (समाजसेवी, उद्यमी), राजा सेवग (पूर्व पार्षद), नवल कल्ला, एडवोकेट अजय पुरोहित, अशोक छंगाणी, बुंदेला सिंह, श्याम चुरा, केशव पुरोहित, सरजू पुरोहित, त्रिभुवन ओझा, महावीर शर्मा, विनोद जागा, अभिषेक व्यास, आशीष किराडू आदि उपस्थित रहे ।
मीडिया प्रभारी हर्षित बिस्सा ने बताया कि इस बार फाइनल मैच दूधिया रोशनी में करवाने का प्रस्ताव भी रखा गया। भरत पुरोहित ने बताया कि इस बार प्रथम महिला राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट भी प्रस्तावित है । देवेंद्र पुरोहित ने सभी आए हुए सदस्यों का आभार व्यक्त किया।


Share This News