ताजा खबरे
रेलवे :- ‘कबाड़ में से निकला ऊंट’! ‘वेस्ट टू आर्ट’ की अनूठी पहलअनुपस्थित मिले 5 कर्मचारियों को नोटिसपंचायत राज चुनाव-दूसरे दिन आठ अभ्यर्थियों ने भरे नौ नामांकनकोटगेट पुलिस इलाके में करीब आधा दर्जन स्पॉ सेंंटर का आकस्मिक निरीक्षणराज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे शुक्रवार को आएंगे बीकानेर, जिला कलक्टर ने की तैयारियों की समीक्षानीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजाबीकानेर में नए डाक क्षेत्रीय कार्यालय को स्वीकृति, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयास सार्थकराजस्थान : प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंगबीकानेर के तीन गोल्फर अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्वतीन दिन मौसम फिर बदलेगा
IMG 20251128 WA0007 scaled ''ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे'' कार्यक्रम 1 को, फ़िल्म अभिनेता धर्मेंद्र को देंगे गीत श्रद्धांजलि Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। “ये दोस्ती हम नहीं” तोडेंगे…..स्व.धर्मेन्द्र को समर्पित श्रद्धांजलि गीत संगीत संध्या कार्यक्रम के बैनर का हुआ विमोचन। ये शाम मस्तानी म्यूजिकल फाउण्डेशन (रजि.) जयपुर ग्रुप की (बीकानेर) शाखा द्वारा आगामी 1 दिसंबर की शाम बीकानेर के स्थानीय महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडोटोरियम हॉल में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता एवं बीकानेर पूर्व सांसद स्व .धर्मेन्द्र को श्रद्धांजलि समर्पित “ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेगें”…. गीत संगीत एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम के मंच बैनर का विमोचन शुक्रवार को पर्यटन विभाग कार्यालय में अनिल राठौड़ संयुक्त निदेशक द्वारा किया गया ।

इस अवसर पर राठौड़ ने धर्मेंद्र के लगभग 60 वर्षों के शानदार फिल्मी केरियर को याद किया जिसमें उन्होंने अनेक यादगार भूमिकाएं निभाई। उनके सौम्य , गंभीर और धीर स्वभाव की सराहना की। कार्यक्रम प्रवक्ता एनडी कादरी ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि बैनर विमोचन के दौरान महेश व्यास सहायक निदेशक पर्यटन विभाग ,पवन शर्मा , योगेश राय, भंवर सिंह शेखावत कार्यक्रम सहयोगी सैय्यद अख्तर, दिलीप गुप्ता, भवानी आचार्य ,के.कुमार आहूजा, कार्यक्रम मंच संचालक नरेश खत्री एवं कलाकार रामकिशोर यादव मौजूद रहे। विमोचन के दौरान कार्यक्रम आयोजक एवं संस्था संरक्षक सुनील दत्त नागल बाहर होने के कारण अनुपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल राठौड़ संयुक्त निदेशक पर्यटन विभाग एवं अध्यक्षता महेश व्यास सहायक निदेशक पर्यटन विभाग, सुमन छाजेड़ बीजेपी शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ संयुक्त रूप से कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथियों में एलडी यादव सामाजिक न्याय एवं सहकारिता विभाग संयुक्त निदेशक , सुभाष भोला सचिव राम लक्ष्मण दशहरा कमेटी, वाई के शर्मा बैंक कर्मचारी नेता, हाजी मकसूद अहमद पूर्व न्यास अध्यक्ष, पूर्व पार्षद सुनील बांठिया, योगेश पालीवाल , जितेन्द्र व्यास मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में संस्था संस्थापक गणेश मल सुथार जयपुर, संस्था अध्यक्ष सतीश शर्मा जयपुर, संस्था कोषाध्यक्ष महेंद्र शर्मा , सुनील दत्त नागल संस्था संरक्षक बीकानेर एवं स्थानीय गायक कलाकारों में नारायण बिहाणी, राजेन्द्र बोथरा, रामकिशोर यादव, इंजीनियर राजेश सांखला,राजेन्द्र कुमार पडिहार, इंजीनियर कमलकांत सोनी, दिपीका प्रजापत, निहारिका गर्ग, सुमन पंवार सहित कार्यक्रम से जुड़े आदि गणमान्य कलाकारों के द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी।


Share This News