ताजा खबरे
चुनाव : अश्लील गालियों का तड़का !आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी में ODL एवं Online Learning कार्यक्रमों में प्रवेश प्रारम्भचुनाव : कांग्रेस के 25 सदस्य 6 साल के लिए निलंबितबीकानेर में मुख्यमंत्री के रोड शो की खास बातेंचुनाव : वार्ड 73 में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क जारीबीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कीबीकानेर में ‘महाराजा डॉ. करणी सिंह फेडरेशन कप रोलर हर्बी चैंपियनशिप’ का भव्य आगाजदाऊजी रोड स्थित श्री आदि गणेश मंदिर में गणेश महोत्सव शुरूचुनाव :मोहता चौक में रौबीलों ने की आमजन से मतदान की अपीलचुनाव : मतदान दलों की रवानगी मंगलवार को, अनुपस्थितों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
imran khan pakistan पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शन तेज, जेल के बाहर जन सैलाब Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। पाकिस्तान की राजनीति में उबाल है। सर्द मौसम में राजनीति गरमा गई है। खबरों के मुताबिक इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के कार्यकर्ताओं का हुजूम अदियाला जेल के बाहर जुटा हुआ है। इस दौरान जेल के बाहर पार्टी के कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे है। विरोध अन्य शहरों में भी फैल गया है। राजनीति के जानकारों का कहना है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का भी हाल जुल्फिकार अली भुट्टो जैसा हो सकता है, जिन्हें गुपचुप तरीके से जेल में ही फांसी पर लटका दिया गया था। वर्तमान में पाकिस्तान में तख्ता पलट के भी संकेत मिल रहे है। इमरान खान ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर के खिलाफ ऐसे कौन सी पोस्ट लिख दी थी, जिसके बाद से वह अचानक गायब हो गए और उन्हें उनके परिवारजनों तक से मिलने नहीं दिया जा रहा। ऐसे में इमरान के जिंदा या मृत होने की बात रहस्यमयी बन चुकी है। इमरान खान के बारे में अचानक से सूचना मिलनी तब बंद हुई है, जब उन्होंने करीब 3 हफ्ते पहले असीम मुनीर के तानाशाही रवैये के खिलाफ एक्स पर पोस्ट किया था। इमरान अपनी उसी पोस्ट के बाद से अचानक गुमशुदा हो गए। इमरान जिंदा है नहीं। इसको लेकर भी पाकिस्तान में कई तरह की चर्चाएं है।


Share This News