ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20241023 101608 3 ऑटो-रिक्शा चालकों को निर्धारित वर्दी के साथ नाम का टैग भी लगाना अब जरूरी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में अब सड़कों पर चलने वाले ऑटो-रिक्शा चालकों को निर्धारित वर्दी के साथ नाम का टैग भी लगाना अनिवार्य होगा। ऐसा नही होता है या नियमों को दरकिनार किया जाता है तो यातायात पुलिस अब जब्ती और चालान बनाने की कार्यवाही करेगी। प्रदेश में यातायात पुलिस की टीम ने विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस जब्त किए गए वाहन कोर्ट के आदेश पर ही छोड़ा जाएगा।

ब्यावर, जयपुर, अजमेर सहित अनेक जिलों में एक माह पूर्व ऑटो-रिक्शा चालकों को समझाइश की गई कि वे निर्धारित वर्दी पहनने के साथ पहचान के लिए उस पर नाम का टैग भी लगाएं। जिससे उनके रिक्शा में बैठने वाले यात्री को यह मालूम हो कि संबंधित रिक्शा चालक का नाम क्या है। यातायात पुलिस की टीम ने यातायात नियमों का पालन करते हुए बस स्टैंड, रेलवे स्टैंड सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों व मुख्य बाजार में बेतरतीब खड़े होकर यातायात व्यवस्था में अड़चन पैदा नहीं करने के लिए पाबंद भी किया था।

ई-रिक्शा के लिए भी लाइसेंस जरूरी

परिवहन विभाग के अनुसार ई-रिक्शा को विभाग की ओर से नंबर आवंटित होता है। जो ई-रिक्शा की बिक्री करते समय संबंधित डीलर ही विभाग से जारी कराता है। इसके अलावा इसे चलाने के लिए फिलहाल लाइट मोटर व्हीकल लाइसेंस का होना जरूरी है। यदि इसके अभाव में कोई रिक्शा चलाता है तो यह नियमानुसार गलत है। 1 माह बाद शुरू हुई जब्ती कार्रवाई एक माह पूर्व की गई समझाइश और पाबंदी बाद भी नहीं मानने वाले ऐसे ऑटो-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है।


Share This News