ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20251025 091749 सोने की तस्करी, महिला को हवाई अड्डे पर सोने के बिस्किट सहित गिरफ्तार किया Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। देश की राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर एक महिला को सोने की तस्करी के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। आईजीआई एयरपोर्ट पर दिल्ली सीमा शुल्क अधिकारियों ने शुक्रवार को उड़ान संख्या 8एम 620 से यांगून से आ रही एक महिला यात्री को रोक लिया। इसके अंदर कपड़ों में छिपाकर रखे बिस्किट बरामद किए गए।

नाकाम रही महिला

एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि महिला यात्री को ग्रीन चैनल से बाहर निकलने की कोशिश करते समय रोका गया, जो उन लोगों के लिए है जिनके पास घोषित करने के लिए कोई शुल्क योग्य सामान नहीं है। व्यक्तिगत तलाशी लेने पर अधिकारियों ने महिला यात्री के अंतर्वस्त्रों में छिपाकर रखे गए 997.5 ग्राम वजन के छह सोने के बिस्किट बरामद किए। बरामद सोने को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया।

देश की राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हाल के महीनों में कस्टम्स अधिकारियों ने कई सनसनीखेज घटनाओं का पर्दाफाश किया है, जहां तस्करों ने अनोखे तरीकों से सोना देश में लाने की कोशिश की। खजूर, अंडरवियर, एडाप्टर और यहां तक कि ट्रॉली बैग के पहियों तक में छिपाकर तस्करी करने वाले यात्रियों को गिरफ्तार किया गया।


Share This News