ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20251020 WA0013 विधायक व्यास ने स्थानीय बाजार से खरीदी स्वदेशी और परंपरागत उत्पाद Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास ने सोमवार को बड़ा बाजार में लगी अस्थाई दुकानों से स्वदेशी और परंपरागत उत्पाद खरीद कर ‘वोकल का लोकल’ का संदेश दिया।

विधायक श्री व्यास अपनी पत्नी के साथ बाजार पहुंचे और मिट्टी के दीये, चना-चबेना, फल, हिंडोल और अन्य परंपरागत सामग्री की खरीद की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश को सशक्त बनाने के लिए स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया है। यह प्रत्येक भारतवासी का कर्तव्य है कि वह छोटे-छोटे व्यापारियों को सशक्त बनाएं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने भी जयपुर के स्थानीय बाजारों में खरीदारी कर इसका समर्थन किया। इस श्रृंखला को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाए। स्थानीय नागरिकों से मुलाकात के दौरान विधायक ने शहवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।


Share This News