ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20241023 101608 श्रीलक्ष्मीनाथ जी मंदिर में 20 अक्टूबर को दीपोत्सव Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में दिनांक 20 अक्टूबर को दीपावली मनाई जाएगी। श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर के कथावाचक पंडित विजय शंकर व्यास तथा मुख्य पुजारी शंकर महाराज सेवग ने बताया कि श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में धनतेरस दिनांक 18 अक्टूबर, रूप चौदस दिनांक 19 अक्टूबर, दीपावली दिनांक 20 अक्टूबर, गोवर्धन पूजा दिनांक 22 अक्टूबर तथा भाई दूज दिनांक 23 अक्टूबर को मनाई जाएगी।

श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति का एक शिष्ट-मंडल समिति के सचिव सीताराम कच्छावा के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर से मिला तथा उन्हें धनतेरस से भाई दूज तक श्री लक्ष्मी नाथ जी मंदिर में होने वाले उपरोक्त त्योहारों पर ट्रैफिक पुलिस सहित पर्याप्त पुलिस व्यवस्था करने की मांग की।

कच्छावा ने उन्हें बताया कि उपरोक्त त्योहारों पर पूरे बीकानेर के तथा आसपास के गांवों से हजारों दर्शनार्थी अपने परिवार सहित मंदिर में दर्शन करने के लिए आते हैं, लेकिन पर्याप्त पुलिस व्यवस्था नहीं होने से मंदिर परिसर एवं आसपास में जबरदस्त जाम लग जाता है तथा दर्शनार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर ने शिष्टमंडल को उपरोक्त त्योहारों पर मंदिर में पर्याप्त पुलिस व्यवस्था लगाने का आश्वासन दिया।

शिष्ट-मंडल ने कलेक्टर को पत्र लिखकर श्री लक्ष्मीनाथ जी पार्क में टूटी हुई दीवार का निर्माण करने हेतु निवेदन किया। शिष्ट मंडल ने नगर निगम के अधिकारियों को सफाई व्यवस्था करने तथा श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर के मुख्य द्वार के पास टूटी सड़क और नालियों को ठीक कराने हेतु निवेदन किया।

शिष्टमंडल में विनोद महात्मा, अनिल सोनी, पंडित हरी महाराज जोशी, हनुमंत आसोपा आदि पदाधिकारी शामिल थे।


Share This News