ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20241023 101608 दीपावली के बाद और घुलेगी ठंडक, सर्दी होगी शुरू Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। मौसम विभाग का कहना है कि देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों समेत उत्तर भारत के राज्यो में तापमान गिरने लगा है। सुबह और शाम को ठंडी हवाएं चल रही हैं, मौसम में ठंडक बढ़ गई है। बीते दो दिनों से दिन में भी तापमान में कमी आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 अक्टूबर तक दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस ही रहेगा। दिल्ली एनसीआर में 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव, फरीदाबाद  में रात का तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। दिल्ली एनसीआर में दीपावली तक फिलहाल बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम साफ रहेगा और हवाएं चलती रहेंगी। वहीं इन इलाकों में हल्की धूप के साथ तापमान गिरने का सिलसिला जारी रहेगा। राजस्थान सहित अन्य राज्यो में दीपावली के बाद सर्दी तेजी से बढ़ने लगेगी।


Share This News