ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20241023 101608 दीपावली पर यह रहेगी यातायात व्यवस्था Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में दीपावली पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। बीकानेर शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदार और दुकानदारों के वाहनों की पार्किंग के लिए पांच स्थान तय किए गए हैं। अन्य स्थानों पर वाहन खड़े किए तो जब्त होंगे। सड़कों के बीच में अस्थाई दुकानें भी नहीं लगंेगी। इसके लिए प्रशासन स्थान तय करेगा। प्रमुख बाजारों में खरीदारी करने के लिए आने वाले लोगों को वाहन पार्किंग में परेशानी होती है। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने इस बार शहर में दीपावली पर वाहनों की पार्किंग के लिए पांच स्थान तय कर दिए हैं।

वाहनों की पार्किंग सार्दुल सर्किल से हेड पोस्ट ऑफिस की ओर जाने वाले मार्ग पर (पुराना बस स्टैंड), रतनबिहारी पार्क, डीआरएम ऑफिस के पास अग्रसेन सर्किल, फोर्ट स्कूल के पास राजीव गांधी मार्ग और सार्दुल स्कूल में करवाई जाएगी। बाजारों में वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए बैरिकेडिंग की जाएगी।आमजन को खरीदारी में परेशानी ना हो, इसके लिए प्रमुख बाजारों के बीच अस्थाई दुकानें भी नहीं लगाने दी जाएंगी।

प्रशासन ऐसे दुकानदारों के लिए निश्चित स्थान तय करेगा। ट्रैफिक पुलिस की ओर से केईएम रोड सहित अन्य बाजारों में रहने वाले लोगों और दुकानदारों को वाहनों के लिए पास जारी किए जाते हैं। निवासियों को एक-एक पास दिए जाएंगे। दुकानदारों को पास जारी करने के लिए व्यापार मंडल के अध्यक्ष से लिस्ट ली जाएगी।बिना पास वाहन मिला तो उसे जब्त किया जाएगा। ट्रैफिक थाने में पुलिस और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने दीपावली पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए मीटिंग आयोजित की।


Share This News