ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20241023 101608 कड़ाके की सर्दी की चेतावनी! क्या होता है ला-नीना का प्रभाव ? Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। इस बार अधिक तेज सर्दी के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में अब रात धीरे-धीरे अधिक सर्द होने लगेगी। सर्दी से बचने के लिए तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। इस साल नवंबर, दिसंबर और जनवरी में सामान्य से अधिक सर्दी पड़ने का अनुमान है। राजस्थान के अंदर अक्टूबर महीने में ही गुलाबी सर्दी का एहसास होने लगा है।

मौसम विभाग के जलवायु मॉडल का अध्ययन करने के बाद पर्यावरणविदों ने इस साल भयानक सर्दी पड़ने के संकेत दिए हैं। पर्यवरणविदों का मानना है कि इस बार ला-नीना बनने का 50 फीसदी से अधिक चांस है। ऐसे में इस साल राजस्थान समेत पूर्वी उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ने का अनुमान है। इस बार बारिश सामान्य से अधिक हुई है, ऐसे में यूपी, एमपी, दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, बिहार समेत कई राज्यों में सामान्य से अधिक सर्दी पड़ने की संभावना है।

राजस्थान में इस बार 108 फीसदी बारिश हुई है। ऐसे में राजस्थान के अंदर भी इस साल कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है। प्रशांत महासागर के भूमध्यरेखीय हिस्से में समुद्री सतह में तापमान के सामान्य से अधिक गिरावट होने की स्थिति को ला-नीना कहते हैं।


Share This News