ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20251008 184918 scaled कांग्रेस को एक माह में मिल जाएगा शहर/देहात अध्यक्ष! संगठनात्मक चुनाव पर्यवेक्षक ने दिए संकेत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। कांग्रेस पार्टी युवाओं को अधिक मौका देगी। इसके साथ साथ ही जातिगत अनुपात व महिला आरक्षण का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। यह बात कांग्रेस में संगठनात्मक चुनाव पर्यवेक्षक राजेश लीलोठिया ने आज कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा है कि पार्टी में फिलहाल जिला स्तर पर परिवर्तन किया जा रहा है,बाद में राज्य स्तर पर भी बदलाव की तैयारी है।

लीलोठिया ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जिला स्तर पर संगठनों को सक्रिय करने का काम चल रहा है। योग्य और सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके बाद पार्टी में ग्राम पंचायत स्तर पर भी परिवर्तन होंगे और ये काम राज्य तक जाएगा। उन्होंने साफ संकेत दिए कि कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलने की कार्रवाई भी इसी तरह होगी। प्रेस वार्ता में पीसीसी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक विधायक शिमला नायक ,मनीष मक्कासर, अंकित, शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत,देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, पूर्व मंत्री गोविन्द राम मेघवाल शामिल रहे।

लीलोठिया ने कहा कि राहुल गांधी का स्पष्ट विचार है कि जहां जिसकी जितनी संख्या है ,उसे वहां उतना प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। ये विचार संगठन को मजबूत करने के साथ ही आम कार्यकर्ता को उसका अधिकार दिलाने का भी है। लीलोठिया ने कहा कि राहुल गांधी के मार्गदर्शन में शुरू हुए संगठन सृजन अभियान कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और सशक्त करेगा। यह पहल युवाओं, किसानों, श्रमिकों और समाज के वंचित वर्गों को कांग्रेस के साथ पुन:जोडऩे का एक सशक्त माध्यम बनेगी। यह कांग्रेस की जड़ों को और गहरा करेगा और आगामी चुनावों में संगठन को मजबूती के साथ मैदान में उतारेगा।उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि संगठन सृजन अभियान के माध्यम से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की आवाज को बुलंद किया जाएगा और उनकी मेहनत को संगठन के शीर्ष स्तर तक पहुँचाया जाएगा।

एक महीने में तय होगा शहर व देहात अध्यक्ष
उन्होंने बताया कि शहर और देहात अध्यक्ष के लिए 30 के करीब नामांकन आए हैं। इसमें भी संख्या के आधार पर प्रतिनिधित्व मिलेगा। जो बेहतर होंगे। उनके 6 के पैनल तैयार कर आगे लीडरशिप के समक्ष रखा जाएगा। नए अध्यक्ष की घोषणा में करीब एक महीना लग जाएगा। सभी नामों पर केन्द्रीय नेतृत्व विचार करेगी। जो अध्यक्ष नहीं बन सकेंगे ,उन्हें निराश नहीं होना है। पार्टी में एक ही अध्यक्ष होता है लेकिन अन्य संगठनों में भी प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है।

कांग्रेस नेताओं के खिलाफ एफआईआर दुर्भाग्यपूर्ण
उन्होंने बीकानेर में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर के संबंध में कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस सरकार मुफ्त इलाज कर रही थी और भाजपा सरकार इलाज पर सवाल उठाने वालों को जेल में डाल रही है।


Share This News