ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20241023 101608 1 डॉ गुंजन सोनी के प्रयासों से संविदाकर्मियों को मिला चार माह का वेतन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। पीबीएम हॉस्पिटल में पिछले चार माह से वेतन को तरस रहे पीबीएम अस्पताल में पन्नाधाय योजना में लगे संविदाकर्मियों को मंगलवार को आखिरकार वेतन मिल गया। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गुंजन सोनी के प्रयासों से उन्हें यह वेतन मिला है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को इन कार्मिकों ने डॉ गुंजन सोनी को अपनी पीड़ा बताई। जिसके बाद डॉ सोनी ने तत्काल ठेकेदार को बुलाकर वेतन देने के निर्देश दिए। साथ ही यह हिदायत भी दी कि आगे से हर माह वेतन नियमित रूप से दिया जाएं। ऐसा न होने पर कार्रवाई की बात भी कही।

यह बताया जा रहा है कि ये कार्मिक पिछले कई दिनों से अपने वेतन को लेकर ठेकेदार से मांग कर रहे थे। किन्तु ठेकेदार सुनवाई नहीं कर रहा था। जिसके बाद आज वे डॉ सोनी के पास मिले। जिसके बाद उन्हें वेतन दिया गया। वेतन मिलने पर संविदा कर्मियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने डॉ सोनी का आभार जताते हुए सभी के हितों को सोचने वाला बताया।


Share This News