ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20251007 WA0015 1024x462 1 दीपावली 20 को, असमंजस दूर, शास्त्रों पर मंथन, विद्वानों ने बताई वजह Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। दीपावली को लेकर कोई असमंजस की स्थिति नहीं है। दीपावली पर्व को लेकर बीकानेर के विद्वानों द्वारा निर्णय किया गया कि इस बार 20 अक्टूबर को ही दीपावली पर्व शास्त्र सम्मत है। इस संदर्भ में स्थानीय रघुनाथसर कुंआ स्थित रघुनाथ मंदिर में बैठक आयोजित की गयी। जिसमें उपस्थित सभी विद्वानों ने एक राय होकर 20 अक्टूबर को दीपावली पर्व मनाना उचित बतलाया।गणेश पंचांगकर्ता पण्डित राजेंद्र किराडू ने बतलाया कि अधो लिखित शास्त्रीय प्रमाणो के आधार पर दीपावली 20 अक्टूबर को शास्त्र सम्मत है। दीपावली का मुख्य कर्म काल प्रदोष काल है जो कि 20 अक्टूबर को ही प्राप्त हो रहा है।अत: दीपावली 20 को मनाना ही उचित है। 20 अक्टूबर को अमावस्या दोपहर 3 बजकर 18 बजे प्रारम्भ होंगी जो 21 अक्टूबर को सायं 4 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। 21 अक्टूबर को प्रदोष काल में अमावस्या नहीं होने के कारण इस बार 20 अक्टूबर को दीपावली पर्व मनाना शास्त्र सम्मत है। जहां प्रदोष काल के समय अमावस्या प्राप्त हो रही है उन प्रान्तों में 21 अक्टूबर को भी दीपावली पर्व मनाया जायेगा।

पण्डित किराडू ने बताया कि धर्म सिंधु, निर्णयामृत ,निर्णय सिंधु, जयसिंह कल्पद्रुम, गंगासिंह कल्पद्रुम, व्रतराज, वृतार्क सहित अनेको निर्णय ग्रंथो में सप्रमाण वाक्य उदधृत है। सभा में गणेश पंचांगकर्ता पण्डित राजेंद्र किराडू, भागवताचार्य डॉ गोपाल नारायण ,पण्डित मुरली पुरोहित ,पण्डित श्याम सुन्दर किराडू, नारायण किराडू, सुशील किराडू, अशोक किराडू ,विमल किराडू, शंकर किराडू, उमेश किराडू ,गिरधर गोपाल किराडू ,अबीर चंद व्यास, मिलन पुरोहित, गोपाल किराडू, कवि किराडू, अमित व्यास, करण किराडू ,रमेश किराडू सहित अनेक विद्वान् उपस्थित रहे।


Share This News