ताजा खबरे
FB IMG 1759484432726 लोकनायक मुरलीधर जी व्यास की मूर्ति यथावत रहेगी, डॉ.कल्ला व विधायक व्यास दिखे एक मंच पर Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। आज लोकनायक मुरलीधर जी व्यास की मूर्ति लेकर रेलवे परिसर में आयोजित सर्वदलीय बैठक में उपस्थित हुआ। मूर्ति उसी स्थान पर रहेगी।

लोकनायक एवं स्वतंत्रता सेनानी स्व. मुरलीधर जी व्यास की पिछले पाँच दशकों से स्थापित मूर्ति के साथ पिछले दिनों रेलवे प्रशासन द्वारा की गई छेड़छाड़ का सर्व समाज ने विरोध कर के कार्य रुकवाया गया था। आज इस संदर्भ में सर्व दलीय बैठक आयोजित कर रेलवे प्रशासन ने वार्ता के बाद मूर्ति को यथा स्थान रखने का निर्णय लिया गया।

बैठक में बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद जी व्यास, पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला जी, आर एस हर्ष, विष्णु दत्त, विप्लव व्यास, शिव कुमार रंगा, वेद व्यास, चैनाराम, गोविंद जोशी,जय प्रकाश व्यास, नारायण रंगा, हेमंत किराडू, नरेंद्र आचार्य, आरती पुरोहित, फरसा हर्ष, संतोष व्यास, नवल पुरोहित सहित सर्व समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।


Share This News