ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20251003 145247 scaled बीकानेर : विख्यात विद्वानों का उपदेश विश्व बंधुत्व और सुराष्ट्र का संदेश, आयोजन 4 से Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। मानव मात्र के उत्थान एवं भारत को विश्व गुरु बनाने के उद्देश्य से दो दिवसीय विचार मंथन, परिचर्चा एवं सत्संग का आयोजन बीकानेर में होने जा रहा है। यह आयोजन 4 और 5 अक्टूबर 2025 को रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया स्थित होटल पाणिग्रहण में संपन्न होगा।

आयोजन की जानकारी देते हुए आचार्य हरिप्रसाद (हैदराबाद) एवं आचार्य रवि शंकर (भरतपुर-बयाना) ने बताया कि कार्यक्रम में प्रत्येक दिन दो परिचर्चा सत्र एवं एक सत्संग सत्र आयोजित होंगे। बीकानेर की जनता एवं गणमान्य व्यक्तियों की सक्रिय भागीदारी के साथ देशभर से आए प्रख्यात विद्वानों, मुनिजनों एवं संतों के सानिध्य में यह आयोजन विशेष महत्व का होगा।

मुख्य वक्ताओं में डॉ ज्वलंत शास्त्री अमेठी, प्रोफेसर रवि प्रकाश रोहतक, पद्मश्री आचार्य सुकामा, कन्या गुरुकुल रुड़की , डॉ नरेश धीमान अजमेर, मुनि सत्यजीत (रोजड), विमर्शानंद जी महाराज बीकानेर, स्वामी सत्येंद्र रोजड, स्वामी श्रेयस्पति रोजड, आचार्य सोमदेव मालारना, आचार्य हरी प्रसाद हैदराबाद, आचार्य अजय भावनगर, आचार्य रवि शंकर बयान, डॉ. प्रचेतस् (प्रयागराज), डॉ सुरेश भाई चावड़ा, राजकोट कृतेश पटेल (अहमदाबाद), डॉ दीपक आर्य रोजड, श्रीमती मनीषा आर्या बीकानेर, श्री राज नारायण बीकानेर, आदि अनेक विद्वान शामिल होंगे।

इस अवसर पर आर्ष न्यास-अजमेर, वैदिक शोध संस्थान- बीकानेर पर्यावरण पोषण यज्ञ समिति तथा उद्योग जगत से जुड़े गणमान्य व्यक्ति भी सहभागिता करेंगे।
कार्यक्रम के सभी सत्र सामान्य जन के लिए खुले हैं तथा सभी का स्वागत रहेगा। दिनांक 4 अक्टूबर को सायं 6:00 बजे सत्संग सत्र का आयोजन महिला पुलिस थाने के सामने मरुधर नगर स्थित एनएनआरएसवी उच्च माध्यमिक विद्यालय में जबकि दिनांक 5 अक्टूबर को सायं 6:00 बजे सत्संग सत्र का आयोजन होटल पाणिग्रहण में किया जाएगा।


Share This News