ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20250927 WA0013 बीकानेर: 2,800 लीटर घी सीज! दूध, घी, तेल, मिठाई के लिए नमूने Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में फूड कमिश्नरेट जयपुर की टीम द्वारा बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में हुई निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई।। प्रदेश में चलाए जा रहे ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत जयपुर से आए केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल द्वारा शुक्रवार और शनिवार को बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई की गई।

अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देश पर जयपुर से आए केंद्रीय दल के खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेन्द्र राणावत एवं अमित शर्मा के साथ जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा एवं भानू प्रताप सिंह द्वारा बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में संयुक्त कार्यवाही की गई।

बीछवाल स्थित मैसर्स मोहन लाल आशीष कुमार के गोदाम में श्वेता ब्रांड घी, डेयरी बेस्ट घी, विभोर रिफाइंड सोयाबीन ऑयल आदि के 6 नमूने लिए गए। नमूनीकरण के पश्चात डेयरी बेस्ट घी जो कि पूर्व में भी अन्य जिलों में अमानक स्तर का पाया गया है, कुल 2,800 लीटर को जांच रिपोर्ट आने तक सीज किया गया। इसी प्रकार मेसर्स सेठिया स्वीट प्रोडक्ट से गाय का दूध, सोहन पापड़ी, केसर बाटी, गुलाब जामुन आदि के नमूने लिए गए। मौके पर साफ-सफाई रखने के निर्देश प्रदान किए गए। जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम कारवाई की जाएगी।


Share This News