ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20250926 100821 IAS अधिकारी एपीओ, पीएम मोदी की सभा में नहीं चला वीडियो Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान की एक आईएस अधिकारी पर गाज गिरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुरुवार को बांसवाड़ा के नापला में आयोजित सभा के दौरान आई तकनीकी गड़बड़ी की गाज एक आईएएस पर गिरी है। यह मामला सामने आने के बाद राजस्थान सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (DOIT) की सचिव आईएएस अर्चना सिंह को APO कर दिया है। हालांकि कार्मिक विभाग की ओर से उन्हें आदेश जारी किया गया है उसमें प्रशासनिक कारणों का हवाला दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार , बांसवाड़ा में आयोजित इस सरकारी कार्यक्रम के दौरान जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर पहुंचे, उसी समय बड़ी तकनीकी समस्या उत्पन्न हो गई। करीब 10 मिनट तक मंच से केवल पीएम मोदी की आवाज सुनाई दी, लेकिन वीडियो स्क्रीन पूरी तरह ब्लैक आउट रही। वीडियो फीड नहीं चल रहा था। इसके पहले किसानों के साथ प्रस्तावित संवाद का हिस्सा भी प्रभावित हुआ। उस समय भी बार-बार ऑडियो-वीडियो में समस्या आ रही थी। कार्यक्रम के तकनीकी संचालन की जिम्मेदारी सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (DOIT) की थी, जिसकी सचिव के रूप में अर्चना सिंह तैनात थीं।


Share This News