ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20250922 202535 scaled योग से शारीरिक मानसिक एवं आत्मिक लाभ Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। योग प्रशिक्षण एवं प्रचार समिति बीकानेर के तत्वावधान में 22 से 28 सितम्बर तक पवनपुरी दक्षिण विस्तार कालोनी में आयोजित निःशुल्क योग विज्ञान शिविर का उदघाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी सेवी श्याम सुन्दर सोनी, उत्तर पश्चिम रेलवे महिला संगठन अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति गोयल, स्वर्णकार पंचायत ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रकाश सोनी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रारम्भ में अतिथियो का फुलमाला व शाल भेंट कर स्वागत किया गया। स्वागत संबोधन संस्था सचिव अनिल शर्मा ने दिया। मुख्य अतिथि समाजसेवी श्याम सुन्दर सोनी ने कहा योग से शारीरिक मानसिक एवं आत्मिक लाभ होता है। उप रेलवे महिला संगठन अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति गोयल ने कहा महिलाओं का इतनी संख्या योग विज्ञान शिविर में भाग लेना भारत के लिए शुभ संकेत है।

योग साधक विनोद जोशी ने योग के नियम व सावधनियों देते अष्टांग योग यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि की परिभाषा एवं अर्थ की जानकारी देते हुए प्राणायाम का अभ्यास कराया। योगाभ्यास में योगगुरु दीपक शर्मा, योग शिक्षिका श्रीमती दीपा ने सहयोग किया।अन्त में अतिथियों एवं सभी योग साधकों को तुलसी पौधा वितरण किया गया। पूर्व तहसीलदार कालूराम ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर सुषमा यादव, आशाराम जोशी , डॉ जगदीश सुखेजा, किशन जोशी, डॉ रूपाली, डॉ गौरव, कैलाश वर्मा, अभिलाषा शर्मा, श्रीमती सुमित्रा, श्रीमती नवल गौड़ आदि उपस्थित रहे।


Share This News