IMG 20250921 WA0039 पीएम मोदी के जन्म पर भाजपा रानी बाजार मंडल द्वारा 75 यूनिट रक्तदान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। भारतीय जनता पार्टी रानी बाजार मंडल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार भवन में किया गया।

शिविर का शुभारंभ जिलाध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़, जिला महामंत्री राजेंद्र पवार, कौशल शर्मा, श्याम सिंह हाडला, जिला मंत्री धर्मेंद्र सोलंकी, झम्कू देवी, दिलीप पुरी, मुकेश सैनी मुकेश बन सहित अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर किया।

मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी ने बताया कि शिविर में 101 संकल्प पत्र भरे गए एवं 75 यूनिट रक्तदान किया गया।कार्यक्रम में भाजपा नेता रवि शेखर मेघवाल, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानन्द व्यास, सत्यप्रकाश आचार्य, श्रीमती सुशीला कंवर, दिलीप पुरी, मुमताज़ अली भाटी, भूपेंद्र शर्मा, अशोक प्रजापत, अरुण जैन, नरसिंह सेवग, सुरेश भसीन, अरुण कुमार सोलंकी, जसवंत सोलंकी, ज्योति विजयवर्गीय, घेवर चंद, राजेश पंडित, सुरेश छिंपा, दिनेश भटनागर, प्रीति माहेश्वरी, ओमप्रकाश खत्री, कार्तिप्रिया आहुजा, सोमेश शर्मा, अनुप्रिया जैन, सुभद्र पाण्डेय, देवेन्द्र पुरी, हरीश भोजक, गायत्री गिरी, श्रवण सिंह बिश्नोई, राकेश बन, नितिन सोनी, दीवाकर भाटी, जय भाटिया, सोहन सिंह, पवन सुथार, पुखराज स्वामी, किशन शर्मा, विशाल गोलछा, सुशीलआचार्य, चंद्रशेखर शर्मा, गोविंद भाटी, सुधा आचार्य, पुनीत शर्मा, शहर जिला बीकानेर संयोजक इन्द्र प्रकाश राव, अनूप गहलोत, सुरेश बन सहित अनेक गणमान्य अतिथि, भाजपा कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। अंत में रानी बाजार मंडल के उपाध्यक्ष मुकेश बन ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।


Share This News