ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20250527 111143 3 गढ़ के मंदिरों और उनसे जुड़ी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान प्रदेश के ऐतिहासिक गढ़ मंदिरों और उनसे जुड़ी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ पुजारियों का आक्रोश अब खुलकर सामने आ गया है। पुजारी समाज ने आंदोलन की चेतावनी दी है। जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित धरने के दौरान राष्ट्रीय गढ़ मंदिर संघ और राष्ट्रीय मठ मंदिर संघ के पदाधिकारियों ने सरकार व प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। मठ मंदिर संघ ने मांग की कि प्रदेश के सभी गढ़ मंदिरों की भूमि अभिलेखों में सही दर्ज की जाए, पुजारियों को सुरक्षा प्रदान की जाए और तत्काल प्रभाव से अतिक्रमण हटाया जाए। इसके अलावा, धार्मिक सेवाओं और परंपराओं को सरकारी संरक्षण देने की भी मांग की गई।

संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान सहाय ने कहा कि गढ़ मंदिर केवल धार्मिक स्थल ही नहीं बल्कि इतिहास, संस्कृति और लोक आस्था के प्रतीक हैं। इसके बावजूद लंबे समय से इन मंदिरों की भूमि पर अवैध कब्जे किए जा रहे हैं। कई जगहों पर कॉलोनियां बसाई गईं और व्यावसायिक निर्माण कार्य धड़ल्ले से हो रहे हैं, जबकि प्रशासन को बार-बार शिकायतें दी गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुजारियों को न्याय से वंचित रखा गया है और कई बार उत्पीड़न की घटनाएं भी सामने आई हैं। कुछ मामलों में पुजारियों पर झूठे मुकदमे तक दर्ज कर उन्हें प्रताड़ित करने की कोशिश की गई।


Share This News