ताजा खबरे
बीकानेर में नए डाक क्षेत्रीय कार्यालय को स्वीकृति, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयास सार्थकराजस्थान : प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंगबीकानेर के तीन गोल्फर अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्वतीन दिन मौसम फिर बदलेगापूर्व सीएम अशोक गहलोत के बीकानेर दौरे की खास बातेंपूर्व सीएम अशोक गहलोत के कार्यक्रम में बदलावखारी चारणान की छात्राओं ने जगाई मतदाता जागरूकता की अलखमहाराजा गंगा सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व, जनकल्याण और आधुनिक बीकानेर के विकास में उनके योगदान को किया यादचुनाव : कांग्रेस व भाजपा ने इन्हें उतारा मैदान मेंमौसम फिर पलटेगा, बारिश का पूर्वानुमान
IMG 20250914 WA0029 स्कूली खेलकूद का आगाज Rajasthan News Portal खेल
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आज 69 वीं जिला स्तरीय 17 वर्ष छात्र-छात्रा नेटबॉल एवं 66 वीं 14 वर्ष छात्र-छात्रा नेटबॉल तथा 66वीं 14 वर्ष छात्र-छात्रा टेबल टेनिस विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ श्रीमान जेठानंद जी व्यास विधायक बीकानेर पश्चिम एवं श्रीमती सुशील कंवर राजपुरोहित निवर्तमान महापौर बीकानेर के आतिथ्य में संपन्न हुआ ।

उद्घाटन समारोह में श्री अशोक शर्मा स्टाफ ऑफिसर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, श्री राम गोपाल जी शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य टीटी कॉलेज बीकानेर, श्री रामनिवास जी कसवां सहायक निदेशक खेलकूद, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर, श्री शिव शंकर जी चौधरी अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी बीकानेर एवं श्री ओम प्रकाश जी गोदारा जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि उपस्थित हुए ।

श्री जेठानंद जी व्यास ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए खिलाड़ियों को बताया कि कोई भी खिलाड़ी हारता नहीं है हर खिलाड़ी जीतता है आज हारा है तो कल उसकी जीत होगी। उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री है , जो हारे हुए खिलाड़ियों के भी स्वागत करने के लिए जाते हैं तथा राज्य सरकार भी खिलाड़ियों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाती हैं। सुशीला कंवर राजपुरोहित ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि गोल्डन गेट एकेडमी में ऐतिहासिक प्रतियोगिता का शुभारंभ होने जा रहा है ।

श्री अशोक शर्मा स्टाफ आफिसर ने कहा कि गोल्डन गेट एकेडमी में नेटबॉल और टेबल टेनिस की प्रतियोगिता का शुभारंभ होना इस क्षेत्र के लिए बहुत ही गौरव की बात है । शिव शंकर चौधरी एवं रामगोपाल शर्मा तथा रामनिवास कसवां ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया । गोल्डन गेट एकेडमी की संस्था प्रधान कंचन वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 800 छात्र छात्राएं भाग ले रहे हैं। मंच संचालन ज्योति प्रकाश रंग ने किया एवं कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का धन्यवाद सौरभ स्वामी ने किया ।


Share This News