ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20250527 111143 3 दूसरा निकाह करते ही घर मे मचा कोहराम, बेटे, बहु समेत 15 के खिलाफ मामला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में रानीबाजार निवासी द्वारा पत्नी के निधन के बाद दूसरा निकाह करने पर बुजुर्ग के साथ मारपीट और लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोटगेट थाना पुलिस के अनुसार हनुमानजी मंदिर के पीछे रानी बाजार क्षेत्र निवासी अहमद अली पुत्र भंवर की रिपोर्ट पर बेटे, बहू, पौत्र और अन्य रिश्तेदारों सहित 15 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

इस बारे में अहमद अली ने पुलिस को बताया कि पत्नी के निधन के बाद बेटा और बहू उसकी देखभाल नहीं कर रहे थे। ऐसे हालात में उसने 31 मई को दूसरा निकाह कर लिया। आरोप है कि जब वह नई पत्नी के साथ घर आया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जेब से 51 हजार रुपए व 2 तोला सोने की चैनें छीन लीं।

इतना ही नहीं, नई पत्नी का मंगलसूत्र भी छीन लिया गया और घर में तोड़फोड़ की गई। अहमद अली का आरोप है कि 9 जून को जब वह पुनः घर लौटा तो आरोपियों ने फिर मारपीट की और उसकी जनरल स्टोर की दुकान नहीं खोलने दी। इस दौरान मकान में रखे जमीन से जुड़े दस्तावेज भी चोरी कर लिए गए।

पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर जमालदीन, रोशनी, इमरान, अरबाज, गुड्डी, रसीद मोहम्मद, हसीना, नाजिया, शकील, शबाना, निहाल, यासमीन, चांद, शरीफ और रफीक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Share This News