ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20250527 111414 भाभी का प्रेमी और नशा व देवर, पुलिस के उड़े होश Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। अजीब मामले ने पुलिस को भी हैरत में डाल दिया है। राजस्थान झुंझुनुं जिले में अवैध संबंध में बाधक बन रहे देवर को फंसाने के लिए भाभी ने जोरदार चाल खेली, लेकिन पता नहीं था वह खुद ही अपनी चाल में फंस जाऐगी। कोतवाली पुलिस इस केस को नशे की तस्करी का मामला समझते हुए जांच कर रही थी, लेकिन जब कड़ी से कड़ी जुड़ना शुरू हुआ तो खेल कुछ और ही निकला। कोतवाली पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है।

थाना इलाके में ही रहने वाले एक ग्राम सेवक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया था। उस पर आरोप था कि उसकी कार में गांजा और नशा मिला है। जब उसके बारे में और जानकारी जुटाई गई तो पुलिस को लगा कि मामला संदिग्ध है। केस की तह तक जाने पर केस कुछ और ही निकला।

दरअसल पुलिस ने जिस युवक को हिरासत में लिया था। उसका बड़ा भाई सेना में और वह दूसरे शहर में पोस्टेड है। इस बीच उसकी भाभी का गांव के ही एक जितेन्द्र नाम के युवक से अवैध संबंध स्थापित हो गए। देवर अपनी भाभी को ऐसा करने से मना करता था। तो जितेन्द्र के कहने पर ही महिला ने अपने देवर को फंसाने की तैयारी कर ली। जितेन्द्र ने देवर की गाड़ी में नशा रख दिया। इस बीच महिला ने अपने देवर को डॉक्टर के जाने की बात कहकर कार में बिठाया और साथ ले गई।

इस बीच जितेन्द्र ने पुलिस को भी नशे के बारे में गुप्त सूचना दे दी। कुछ दूरी पर जाकर महिला किसी कारण से कार से उतर गई और इस दौरान ही पुलिस ने कार की जांच करने के बाद देवर को हिरासत में ले लिया। लेकिन पूरा मामला अब खुला है। उसके बाद जितेन्द्र और महिला को हिरासत में लिया गया।


Share This News