ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20250527 111143 भूखंड विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 6 घायल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में लोग धैर्य खो रहे है। विवाद को लेकर चर्चा समझाइश करने के बजाए हथियार उठाने से गुरेज नही कर रहे। बीकानेर के नाल थाना क्षेत्र में भूखंड विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ है। जिसमें करीब आधा दर्जन लोगों के चोटेंं आई है। इनमें से चार जनों का पीबीएम में इलाज चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार करमीसर गांव में देर रात भूखंड विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के चलते एक पक्ष के लोगों ने पिकअप में सवार होकर दूसरे पक्ष के घर पर हमला कर दिया। हमले की यह घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। जिसमें हमलावर घर की दीवार गिराते और वहां मौजूद महिलाओं से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।हमले में 70 वर्षीय फागूराम और 30 वर्षीय गणेश गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। वहीं दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं।इस हमले में कुछ महिलाओं को भी चोटें आई है।

सूचना पर नाल पुलिस और सीओ पार्थ शर्मा मौके पर पहुंचे और आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकडऩे के लिए टीमों को रवाना किया। शर्मा ने बताया कि विवादित भूखंड को लेकर देर रात हमला बोला गया,जिसमें घर की दीवार ढह गई और लोग उसकी चपेट में आ गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि यह घर शिव पंवार का है। शहर में जमीनों को लेकर आए दिन झगड़े हो रहे हैं। पीडि़त शिव के पिता, भाई और औरतों के साथ मारपीट की गई है। फिलहाल घायलों का पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में इलाज चल रहा है। इस हमले में पुलिस अनेक जगह दबिश दे रही है। किन्तु अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।


Share This News