IMG 20250903 WA0002 श्री सींसा भैरुनाथ का मेला 5 सितंबर को, पदयात्री 4 को रवाना होंगे Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के कोलायत क्षेत्र में हाड़ला गांव के पास स्थित श्री सीसा भैरूनाथ का मेला दिनांक 05 सितंबर को भरेगा। वही पदयात्रियों का जत्था दिनांक 04 सितबर को रवाना होगा । पदयात्रियों के लिए जगह जगह पर सेवादारों द्वारा सेवा शिविर लगाए जाएंगे जिनमें करमीसर से आगे चेतन धुना धाम पर मित्र मंडली सेवा समिति द्वारा कुल्हड़ हुल्लड़ नाम से यात्रियों हेतू चाय एवं कचौड़ी की सेवा लगाई जाएगी इसी क्रम में बच्छासर गांव में भैरूनाथ सेवा समिति द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय में भंडारे का आयोजन होगा एवं कोलासर गांव अकासर गांव में भी सेवादारों द्वारा भोजन एवं चाय अल्पाहार की व्यवस्था होगी।


Share This News