ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20250903 WA00071 बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, लूणकरणसर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। भीमसेन चौधरी राजकीय महाविद्यालय, लूनकरणसर में हर्षोल्लास से मनाया गया बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह।एन एच 62 पर स्थित भीमसेन चौधरी राजकीय महाविद्यालय लूनकरणसर में बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि एसडीएम लूनकरणसर श्री दयानंद रूयल ने बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जिस तरह तात्कालिक परिस्थितियों को आत्मसात कर रानी लक्ष्मीबाई ने साहस और संयम दिखाते हुए अंग्रेजों से लोहा लिया उसी तरह हमारी बालिकाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत होने का साहस एवं संयम दिखाना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि सीओ लूनकरणसर श्री नरेंद्र पूनिया ने बालिका आत्मरक्षार्थ पुलिस प्रशासन द्वारा किये जाने वाले कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया तथा बालिकाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा के बल पर अपनी समर्थता को बढाने में कोई कसर बाकी न छोडें।

कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य प्रो. रजनीरमण झा ने बालिकाओं को आशीर्वचन देते हुए कहा कि एक सशक्त नारी ही सशक्त राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सकती है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली बालिकाओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। अंत में सभी ने अल्पाहार ग्रहण लिया।
महिला प्रकोष्ठ एवं रानी लक्ष्मीबाई केन्द्र की संयोजक डाॅ. श्रद्धा, सदस्य श्री प्रेमाराम, श्री दीपक चाहर और श्री जुगल किशोर साध ने आयोजन से जुड़े दायित्वों का निर्वाह किया।


Share This News