ताजा खबरे
समाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूमरेल कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर बीकानेर में प्रदर्शनअनियमितताएं मिलने पर 5 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बितकिन्नर प्रमुख चंदा बाई ने बीकानेर परकोटे में भरा मायरा, विधायक जेठानंद व्यास सहित अन्य गणमान्य रहे मौजूद
IMG 20250902 103035 बीकानेर में प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के खिलाफ मामला दर्ज Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। विख्यात फ़िल्म निर्माता सजय लीला भंसाली के खिलाफ बीकानेर में बीछवाल पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ है। भंसाली ने पिछले दिनों बीकानेर में: लव एंड वार की शूटिंग की थी। भंसाली प्रोडक्शन्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला उनकी फ़िल्म शूटिंग से जुड़ा है। एफआईआर में संजय लीला भंसाली, उनकी कंपनी और प्रोडक्शन मैनेजर उत्कर्ष बाली व अरविंद गिल के नाम शामिल हैं। आरोप है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, धमकी और संगठित षड्यंत्र जैसे गंभीर अपराध किए गए। राधा फिल्म्स एंड हॉस्पिटैलिटी के सीईओ और लाइन प्रोड्यूसर प्रतीक राज माथुर ने दर्ज करवाई है। माथुर का कहना है कि फिल्म प्रोडक्शन में नियुक्ति और सुरक्षा इंतजाम को लेकर उन्हें धोखा दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि 17 अगस्त 2025 को निजी सुरक्षा कर्मचारियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार और धमकी दी। यह भी बता दे कि

पहले तो पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की। इसके बाद माथुर ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने 25 अगस्त को उनकी याचिका पर सुनवाई की और 27 अगस्त को FIR दर्ज करने का आदेश दिया। अब यह एफआईआर बीकानेर के बीछवाल थाने में दर्ज हो चुकी है।

यह एफआईआर BNS की धारा 318(4), 61(2), 351(2) और 352 के तहत दर्ज की गई है। माथुर का कहना है कि यह व्यक्तिगत विवाद नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में हो रहे शोषण के खिलाफ लड़ाई है। उनका मानना है कि यह केस एक संदेश देता है कि कोई भी प्रोडक्शन हाउस कानून से ऊपर नहीं है। फिलहाल, इस पूरे मामले में संजय लीला भंसाली या उनकी टीम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पद्मावत फिल्म के बाद राजस्थान में उनकी शूटिंग लंबे समय बाद हुई है। तब भी मामला विवादों में रहा था।


Share This News