ताजा खबरे
बीकानेर में नए डाक क्षेत्रीय कार्यालय को स्वीकृति, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयास सार्थकराजस्थान : प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंगबीकानेर के तीन गोल्फर अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्वतीन दिन मौसम फिर बदलेगापूर्व सीएम अशोक गहलोत के बीकानेर दौरे की खास बातेंपूर्व सीएम अशोक गहलोत के कार्यक्रम में बदलावखारी चारणान की छात्राओं ने जगाई मतदाता जागरूकता की अलखमहाराजा गंगा सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व, जनकल्याण और आधुनिक बीकानेर के विकास में उनके योगदान को किया यादचुनाव : कांग्रेस व भाजपा ने इन्हें उतारा मैदान मेंमौसम फिर पलटेगा, बारिश का पूर्वानुमान
IMG 20250830 WA0022 सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के सिंथेटिक ट्रैक् पर खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम Rajasthan News Portal खेल
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के सिंथेटिक ट्रैक् पर राजस्थान स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 मगाराम जी कुलरिया चेयरमैन एएनजी टर्की प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्पॉन्सर की गई। राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आज समापन समारोह सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के खेल प्रांगण में आयोजित हुआ ।

जिला एथलेटिक्स संघ बीकानेर व राजस्थान एथलेटिक एसोसिएशन के तत्वाधान में दिनांक 27 से 30 अगस्त तक आयोजित स्टेट एथलेटिक चैंपियनशिप का आज समापन हुआ। समारोह के अवसर पर श्री भाजपा युवा नेता विजय मोहन जोशी , भूमि विकास बैंक के चेयरमैन रामनिवास गोदारा, श्री धर्मवीर सिंह प्राचार्य नाल कॉलेज, बीकानेर एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री हेमाराम जाट ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया हेमाराम जाट ने बताया की इस प्रतियोगिता में राजस्थान से करीब 1600 महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने अपना दम खम दिखाया इस प्रतियोगिता को आयोजित करवाने के लिए 105 टेक्निकल व वालंटियर ने लगातार पिछले कई दिनों से दिन रात एक कर के इस प्रतियोगिता को सफल करवाया ।

विजेता खिलाड़ियों को राजस्थान स्पोर्ट्स काउंसिल की तरफ से सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को इनामी राशि पुरस्कार के रूप में प्रदान कि जाएगी। राजस्थान ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव श्रीमान सुरेंद्र गुर्जर व राजस्थान एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव श्रीमान देवनारायण गुर्जर ने आगामी आयोजित होने वाली नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं व उज्वल भविष्य की कामना की और राजस्थान के लिए और अधिक पदक प्राप्त करे ऐसी हम कामना करते है ।


Share This News