ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20241023 101608 बीकानेर में कार ने दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के करणी माता मंदिर देशनोक से दर्शन कर लौट रहे दो युवकों की बाइक को नोखा रोड पर तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में श्रीकरणपुर निवासी युवक हरबंश की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतक के भाई ओमप्रकाश ने गंगाशहर थाने में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया गया कि हरबंश अपने दोस्त सोनू के साथ करणी माता के दर्शन कर घर लौट रहा था। इस दौरान नोखा रोड पर गलत साइड में आ कार ने बाइक को चपेट में ले लिया। दोनों को तुरंत पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान हरबंश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।


Share This News